PCM Career Options 2026: 12वीं के बाद सिर्फ BTech ही नहीं, इन हाई-पेइंग फील्ड्स में भी बना सकते हैं करियर

PCM Career Options 2026: 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (PCM) लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए 2026 में करियर के विकल्प पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गए हैं. आइए जानते हैं कौन से हैं सबसे बेहतरीन करियर ऑप्शंस.

 PCM Career Options 2026 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (PCM) लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए करियर के अनगिनत रास्ते खुले हैं. पहले जहां ज्यादातर स्टूडेंट्स BTech या पारंपरिक इंजीनियरिंग को ही अपना लक्ष्य मानते थे, वहीं 2026 में तकनीक और डिजिटल बदलाव के कारण कई नए और हाई-पेइंग करियर सामने आए हैं. AI, Data Science, Cyber Security, Robotics, Space Technology, Aviation और Management जैसे सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. ऐसे में अगर आपने PCM से 12वीं की है, तो आपके पास अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार कई शानदार विकल्प मौजूद हैं.

2026 में PCM स्टूडेंट्स के लिए टॉप करियर ऑप्शंस

करियर फील्डप्रमुख कोर्सकरियर स्कोप
AI और मशीन लर्निंगBTech AI MLAI इंजीनियर, ML इंजीनियर
डाटा साइंसBTech, BSc Data Scienceडाटा साइंटिस्ट, डाटा एनालिस्ट
साइबर सिक्योरिटीBTech Cyber Securityसाइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट
रोबोटिक्सBTech Roboticsरोबोटिक्स इंजीनियर
स्पेस टेक्नोलॉजीAerospace EngineeringISRO, प्राइवेट स्पेस कंपनियां
एविएशनCPLकमर्शियल पायलट
मर्चेंट नेवीBSc Nautical Scienceमरीन ऑफिसर
डिफेंसNDA, TESआर्मी, नेवी, एयर फोर्स ऑफिसर

ये भी पढ़ें: HEC कर्मचारियों को झटका, केंद्र सरकार ने आर्थिक मदद से खींचे हाथ, 34 महीने से अटका है वेतन

PCM Career Options 2026: न्यू-एज इंजीनियरिंग

आज इंजीनियरिंग सिर्फ Civil और Mechanical तक सीमित नहीं रह गई है. नई टेक्नोलॉजी बेस्ड ब्रांचेज की डिमांड लगातार बढ़ रही है.

  • Artificial Intelligence और Machine Learning

AI लगभग हर इंडस्ट्री का हिस्सा बन चुका है. इस फील्ड में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स AI Engineer, Machine Learning Engineer और Automation Expert जैसी प्रोफाइल में शानदार पैकेज पा सकते हैं.

  • Data Science और Data Analytics

आज के समय में डेटा हर कंपनी की सबसे बड़ी ताकत बन गया है. Data Science में स्पेशलाइजेशन करने वाले प्रोफेशनल्स की मांग IT, Banking, Healthcare, E-commerce और Finance सेक्टर में लगातार बढ़ रही है.

  • साइबर सिक्योरिटी और क्लाउड कम्प्यूटिंग 

डिजिटल दुनिया के विस्तार के साथ साइबर हमलों का खतरा भी बढ़ा है. ऐसे में साइबर सिक्योरिटी और क्लाउड कम्प्यूटिंग Engineers की जरूरत तेजी से बढ़ रही है.

  • रोबोटिक्स और स्पेस टेक्नोलॉजी

 Automation और Robotics का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग,हेल्थकेयर और ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी से हो रहा है. वहीं Space Technology में भी ISRO के साथ-साथ कई प्राइवेट कंपनियाँ युवाओं को अवसर दे रही हैं.

कोर्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

रिसर्च और प्योर साइंस

अगर आपकी रुचि रिसर्च करने और साइंटिस्ट बनने में है, तो इस फील्ड में आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है.

  • IISER और NISER जैसे संस्थानों से BS-MS डिग्री करके साइंटिस्ट बनने का रास्ता खुलता है.
  • Quantum Computing और Astrophysics जैसे विषय भविष्य की सबसे तेजी से बढ़ती रिसर्च फील्ड्स माने जा रहे हैं.
  • Mathematics और Statistics की पढ़ाई के बाद Data Analytics, Quantitative Finance और Research में करियर बनाया जा सकता है.

  PCM Career Options 2026: एविएशन और मर्चेंट नेवी

  • Commercial Pilot

PCM से 12वीं करने वाले स्टूडेंट्स DGCA अप्रूव्ड फ्लाइंग स्कूल से ट्रेनिंग लेकर Commercial Pilot बन सकते हैं. भारत में एविएशन सेक्टर के विस्तार के साथ पायलट्स की मांग लगातार बढ़ रही है.

  • Merchant Navy

BSc Nautical Science या Marine Engineering के जरिए Merchant Navy में शानदार करियर बनाया जा सकता है. यहां शुरुआती सैलरी भी आकर्षक होती है और दुनिया घूमने का अवसर मिलता है.

 डिफेंस सर्विसेज 

देश सेवा का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए डिफेंस सबसे फेमस करियर में से एक है.

  • NDA: इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में ऑफिसर बनने का मौका.
  • TES (Technical Entry Scheme): JEE Main स्कोर और 12वीं के अंकों के आधार पर SSB इंटरव्यू के जरिए सेलेक्शन का अवसर.

PCM Career Options 2026: आर्किटेक्चर और डिजाइन 

अगर आपके पास मैथमेटिक्स के साथ क्रिएटिविटी भी है, तो आर्किटेक्चर और डिजाइन शानदार विकल्प हो सकते हैं.

  • BArch: NATA या JEE Main Paper-2 के जरिए एडमिशन लेकर आप आर्किटेक्चर फील्ड में करियर बना सकते हैं.
  • BDes: आज के समय मे प्रॉडक्ट डिज़ाइन, इंडस्ट्रियल डिज़ाइन और UI/UX डिजाइन जैसे फील्ड्स में तेजी से अवसर बढ़ रहे हैं.
डिजाइनर की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

PCM Career Options 2026: फाइनेंस और मैनेजमेंट 

PCM स्टूडेंट्स सिर्फ इंजीनियरिंग तक सीमित नहीं हैं. वे फाइनेंस और मैनेजमेंट सेक्टर में भी शानदार करियर बना सकते हैं.

  • Actuarial Science

अगर आपकी मैथमेटिक्स मजबूत है तो Insurance, Risk Management और Finance सेक्टर में Actuary की काफी मांग है.

  • IPMAT

12वीं के बाद IIM इंदौर, IIM रोहतक सहित अन्य कॉलेजों से Integrated Program in Management (IPM) करके मैनेजमेंट में करियर बनाया जा सकता है.

2026 में इन स्किल्स पर जरूर करें काम

कोडिंग (Phython), एआई लिटरेसी, प्रॉब्लम सॉल्विंग और क्रिटिकल थिंकिंग जैसी स्किल्स 2026 में सबसे अधिक मांग वाली स्किल्स बन चुकी हैं. Coding (पाइथन) सीखने से प्रोग्रामिंग, ऑटोमेशन, डेटा एनालिटिक्स और AI से जुड़े फील्ड्स में बेहतर करियर अवसर मिलते हैं. वहीं, AI लिटरेसी आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का इफेक्टिव यूज करना सिखाती है.

इसके साथ ही, प्रॉब्लम सॉल्विंग और क्रिटिकल थिंकिंग की स्किल्स आपको जटिल समस्याओं का विश्लेषण करने, सही निर्णय लेने और नए समाधान विकसित करने में सक्षम बनाती है. यदि आप इन सभी स्किल्स पर लगातार काम करते हैं, तो भविष्य के रोजगार और करियर ग्रोथ के लिए खुद को बेहतर तरीके से तैयार कर सकते हैं.

जरूरी स्किलफायदा
Coding (Python)लगभग हर टेक फील्ड में काम आती है
AI Literacyफ्यूचर की टेक्नोलॉजी और AI टूल्स को समझने में मदद करती है
Problem Solvingइंटरव्यू और जॉब में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए जरूरी
Critical Thinkingसही फैसला लेने और मुश्किल समस्याओं का समाधान करने में मदद करती है

 PCM Career Options 2026:सही करियर कैसे चुनें?

किसी भी कोर्स का चयन सिर्फ उसकी सैलरी या नाम देखकर नहीं करना चाहिए. सबसे पहले अपनी रुचि, कैपेसिटी और फ्यूचर नीड्स को समझें. फिर जिस फील्ड में आपका इंटरेस्ट हो, उसी से जुड़े कोर्स, कॉलेज और करियर स्कोप की जानकारी जुटाएं. फिर एक इफेक्टिव और सही रोडमैप, साथ ही लगातार मेहनत आपको अपने लक्ष्य तक पहुँचाएँगे.

ये भी पढ़ें: NIT राउरकेला में हाईएस्ट पैकेज रहा 62.44 LPA, देखें BTech की फीस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >