Parul University News: पारुल यूनिवर्सिटी में इनोवेशन पर पांच दिवसीय एफडीपी का आयोजन, कई गणमान्य लोग हुए शामिल

Parul University News: पारुल यूनिवर्सिटी को इनोवेशन और उद्यमशीलता पर पांच दिवसीय एफडीपी आयोजित करने के लिए देश के 50 संस्थानों में से चुना गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गुजरात सड़क परिवहन महामण्डल के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एम नागराजन मौजूद थे. कार्यक्रम में इंटरएक्टिव वर्कशॉप, केस स्टडीज और विशेषज्ञों की चर्चाओं के जरिए सहभागियों को उद्यमशीलता का विकास, स्टार्टअप का इनक्यूबेशन समेत कई और चीजों की जानकारी दी गई.

Parul University News: वडोदरा स्थित पारुल यूनिवर्सिटी को इनोवेशन और उद्यमशीलता पर पांच दिवसीय एफडीपी आयोजित करने के लिए देश के 50 संस्थानों में से चुना गया. एआइसीटीइ और शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल की ओर से आयोजित इस पहल का मकसद उभरते उद्यमियों को प्रशिक्षण देने, अनुसंधान के कमर्शिअलायजेशन को बढ़ावा देने और संस्थात्मक स्टार्टअप व्यवस्था प्रणालियों को आगे ले जाना है.

कई गणमान्य लोग हुए शामिल

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गुजरात सड़क परिवहन महामण्डल के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एम नागराजन मौजूद थे. अन्य दिग्गजों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के राष्ट्रीय विशेषज्ञ सलाहकार परिषद के अध्यक्ष व अटल इनोवेशन मिशन के पूर्व मिशन डायरेक्टर डॉ रमणन रामनाथन, शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल के इनोवेशन डायरेक्टर योगेश ब्राम्हणकर, शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल के इनोवेशन फेलो मितेश वढेर आदि उपस्थित थे.

क्या दी गई जानकारी

कार्यक्रम में इंटरएक्टिव वर्कशॉप, केस स्टडीज और विशेषज्ञों की चर्चाओं के जरिए सहभागियों को उद्यमशीलता का विकास, स्टार्टअप का इनक्यूबेशन, बौद्धिक संपदा अधिकार, फंडिंग के अवसर और नवाचार पर आधारित अध्यापन पद्धतियों के बारे में जानकारी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >