NTPC NGEL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी और पावर सेक्टर में करियर बनाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है. नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) की सहायक कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) ने इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव कैटेगरी में अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन (Advt No 0426) जारी कर दिया है.
इस भर्ती अभियान के तहत सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, एचआर, फाइनेंस, सेफ्टी और सीएसआर सहित कुल 147 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इंटरेस्टेड और योग्य कैंडिडेट 07 सितंबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट ngel in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
Click Here to See Official Notification
NTPC NGEL Recruitment 2026: वैकेंसी डिटेल
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी भर्ती 2026 के माध्यम से भरे जाने वाले पदों का ब्योरा इस प्रकार है:
| पोस्ट | वैकेंसी |
| इंजीनियर (RE - सिविल) | 43 पद |
| इंजीनियर (RE - इलेक्ट्रिकल) | 69 पद |
| इंजीनियर (RE - मैकेनिकल) | 09 पद |
| एग्जीक्यूटिव (RE - मानव संसाधन, HR) | 04 पद |
| एग्जीक्यूटिव (RE - फाइनेंस) | 09 पद |
| इंजीनियर (RE - सेफ्टी) | 07 पद |
| एग्जीक्यूटिव (RE - CSR) | 05 पद |
| एग्जीक्यूटिव (RE - राजभाषा) | 01 पद |
ये भी पढ़ें: UDISE+ Report 2026: गांवों तक पहुंची सीनियर सेकेंडरी शिक्षा, यहां देखें रिपोर्ट
सैलरी पैकेज कितना मिलेगा?
सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को शुरुआत में 3 वर्ष के फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया जाएगा, जिसे ऑर्गनाइजेशन की जरूरत के मुताबिक आगे 2 वर्ष के लिए और बढ़ाया जा सकता है. वहीं बात करें वार्षिक पैकेज (CTC) की तो सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को लगभग ₹11 लाख प्रति वर्ष (11 LPA) का सीटीसी मिलेगा. इसमें फिक्स्ड व वेरिएबल पे, एचआरए, मेडिकल बीमा और अन्य भत्ते शामिल हैं.
एप्लीकेशन फीस और इंपोर्टेंट डेट
GEN, EWS और OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एप्लिकेशन फीस ₹500 (नॉन-रिफंडेबल) तय की गई है. वहीं, SC, ST, PwBD, पूर्व सैनिक और फीमेल कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क में पूरी तरह छूट दी गई है, यानी इन कैंडिडेट्स के लिए एप्लिकेशन फ्री है. ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस 18 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और इंटेरेस्टेड कैंडिडेट्स 7 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
NTPC NGEL Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले NTPC Green Energy की ऑफिशियल वेबसाइट ngel.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए 'Careers' सेक्शन पर क्लिक करें.
- संबंधित भर्ती (Advt. No. 0426) के लिंक पर क्लिक कर खुद को रजिस्टर करें.
- अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, एक्सपीरियंस और पर्सनल डिटेल्स दर्ज करें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स (मार्कशीट, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, फोटो, सिग्नेचर) अपलोड करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद एप्लीकेशन स्लिप की एक कॉपी डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रख लें.
ये भी पढ़ें: UPSC EPFO Recruitment 2026: 80 पोस्ट पर निकली भर्ती, 22 अगस्त से शुरू होगा आवेदन, जानें भर्ती की पूरी डिटेल
