NTA Answer Key Objection Fees: UGC NET की आंसर की को चुनौती देने के लिए 200 रुपये प्रति प्रश्न फीस को लेकर कैंडिडेट्स की ओर से सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं. अब इस पर NTA यानी कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सफाई दी है. NTA ने कहा कि आंसर की पर ऑब्जेक्शन करने से सिर्फ एक कैंडिडेट्स को फायदा नहीं पहुंचने वाला है बल्कि इससे सभी को फायदा होता है. साथ ही परीक्षा की निष्पक्षता बरकरार रहती है. यूजीसी नेट की आंसर की 16 अगस्त 2026 को जारी की गई थी.
एक उम्मीदवार की चुनौती से सभी को मिलेगा फायदा
NTA ने बताया कि अगर किसी एक कैंडिडेट को आंसर की में किसी सवाल का जवाब गलत लगता है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसे चुनौती दे सकता है. यदि सब्जेक्ट एक्सपर्ट जांच के बाद उस चुनौती को सही मानते हैं तो फिर से बदलाव के साथ आंसर की जारी की जाएगी. इसका मतलब है कि किसी एक उम्मीदवार द्वारा की गई सही चुनौती से हजारों या लाखों अन्य उम्मीदवारों को भी फायदा मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: यूपी के कई जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं ऐसे करें अप्लाई
सही चुनौती पर 200 रुपये की फीस होगी वापस
NTA के अनुसार आंसर की को चुनौती देने के लिए 200 रुपये प्रति प्रश्न फीस निर्धारित है. हालांकि, यदि उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है और एक्सपर्ट उसे स्वीकार कर लेते हैं, तो उस प्रश्न के लिए जमा की गई फीस संबंधित उम्मीदवार को वापस कर दी जाएगी.
साथ ही एजेंसी ने कहा कि फीस इसलिए रखा गया है कि ताकि बिना आधार वाले चैलेंज करने वाले कैंडिडेट्स पर प्रतिबंध लगे. फीस नहीं रखे जाने से हर कोई बिना बात के चुनौती कर सकता है. वहीं, फीस सिस्टम रहने से केवल वही कैंडिडेट्स ऑब्जेक्शन करेंगे, जिनके पास फुल प्रूफ है.
लाखों उम्मीदवारों के रिकॉर्ड में हो सकता है सुधार
NTA ने उम्मीदवारों को समझाते हुए कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी ने आंसर की में रियल गलती पहचानी है और उसके खिलाफ चुनौती दर्ज की है, तो सही पाए जाने पर उसे अपनी फीस वापस मिलेगी. इसके साथ ही उसकी एक सही चुनौती से परीक्षा देने वाले लाखों अन्य कैंडिडेट्स के रिजल्ट की गणना भी सही आंसर के आधार पर हो सकती है.
ये भी पढ़ें: GNM और BSc नर्सिंग वालों के लिए सुनहरा मौका, IGNOU के प्लेसमेंट में हर महीने मिलेंगे 21562 रुपये
