NIT Jameshdpur Mess Food Viral Video: JoSAA काउंसलिंग के जरिए इस समय देशभर के IITs और NITs में एडमिशन की प्रक्रिया जारी है. ऐसे में इन संस्थानों की कैंपस लाइफ और हॉस्टल लाइफस्टाइल को लेकर छात्रों के बीच काफी एक्साइटमेंट रहती है. NIT जमशेदपुर के एक स्टूडेंट ने हॉस्टल मेस का खाना दिखाया है. इस वीडियो में साफ देख सकते हैं कि शाम के वक्त में स्नैक्स में समोसे से लेकर नूडल्स तक हर दिन अलग-अलग चीजें रहती हैं.
रोजाना चार टाइम का अलग-अलग मेन्यू
इस स्टूडेंट के अनुसार, NIT जमशेदपुर के मेस में दिनभर में चार टाइम का खाना परोसा जाता है. ब्रेकफास्ट से लेकर रात के डिनर तक हर दिन का अलग मेन्यू है. वेज -नॉन वेज की थाली भी मिलती है. NIT जमशेदपुर की थाली में स्वाद के साथ-साथ सेहत का मिश्रण भी देखने को मिलता है. सुबह के नाश्ते में अंडा दिया जाता है. वहीं शाम में कुछ चटपटा मिलता है.
शाम के स्नैक्स में क्या मिलता है?
| दिन | मेन्यू |
|---|---|
| सोमवार | मैकरोनी और कॉफी |
| मंगलवार | वेज कटलेट और चाय |
| बुधवार | चाउमीन और चाय |
| बृहस्पतिवार | गोलगप्पे और चाय |
| शुक्रवार | सैंडविच और चाय |
| शनिवार | दो समोसे और चाय |
| रविवार | कुछ नहीं |
हजारों में आते हैं व्यूज
यूट्यूब पर इस वीडियो को माशी अल्वी नाम के एक युवक ने अपने चैनल Masih Alvi Blogs से डाला है. इस चैनल पर 4680 हजार के करीब सब्सक्राइबर हैं. उनके हर वीडियो पर हजारों में व्यूज हैं. वहीं इस वीडियो पर 2 लाख 94 हजार के करीब व्यूज और 14 हजार लाइक्स हैं.
सोशल मीडिया यूजर्स ने किए कई तरह के कॉमेंट
कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कॉमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है. कई यूजर्स ने कहा कि खाना काफी अच्छा दिख रहा है. कुछ ने कहा कि वीडियो देखकर मजा आ गया. एक यूजर ने कहा कि भाईसाहब! कितना खाना देते हैं, इतना खाने में तो बोर हो जाए आदमी.
कैंपस लाइफ का अहम हिस्सा
अगर आप भी इस साल NIT जमेशदपुर में एडमिशन लेने वाले हैं तो यूट्यूबर का यह एक्सपीरियंस आपके काम आ सकता है. कैंपस लाइफ, मेस के खाने और वहां के सामाजिक माहौल को समझने में मदद मिलेगी. पढ़ाई और प्लेसमेंट से अलग फूड का मेन्यू भी स्टूडेंट्स के लिए काफी खास होता है.
यह भी पढ़ें- IIT Bombay Mess Food: आईआईटी का खाना देख, स्टूडेंट ने कहा- मैं हरियाणा से हूं, कभी नहीं देखा…
