NIFT Delhi UG Admission: 12वीं के बाद फैशन डिजाइनिंग, गारमेंट टेक्नोलॉजी और डिजाइन के फील्ड में करियर बनाने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) दिल्ली देश के सबसे फेमस कॉलेजों में से एक है. यहां अंडरग्रेजुएट लेवल पर ऐसे प्रोफेशनल कोर्स कराए जाते हैं, जिनकी मदद से फैशन इंडस्ट्री में बेहतर करियर बनाया जा सकता है. अगर आप NIFT दिल्ली में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो यहां कोर्स, एलिजिबिलिटी, एडमिशन प्रोसेस और फीस से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई है.
NIFT Delhi UG Admission : कौन-कौन से UG कोर्स हैं?
बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes) – 4 साल
यह अंडरग्रेजुएट कोर्स उन स्टूडेंट्स के लिए है, जो फैशन और डिजाइनिंग के फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं. इस प्रोग्राम में फैशन डिजाइन, लेदर डिजाइन, नीटवेयर डिजाइन, एक्सेसरी डिजाइन, टेक्सटाइल डिजाइन और फैशन कम्युनिकेशन जैसे छह स्पेशलाइजेशन में पढ़ाई का मौका मिलता है. कोर्स के दौरान स्टूडेंट्स को डिजाइन, क्रिएटिविटी, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और इंडस्ट्री से जुड़ी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाती है.
बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (BFTech) – 4 साल
इस कोर्स का फोकस फैशन इंडस्ट्री के टेक्निकल और मैन्युफैक्चरिंग पर है. इसमें स्टूडेंट्स को गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग, अपैरल प्रोडक्शन, प्रोडक्शन प्लानिंग, क्वालिटी कंट्रोल और फैशन टेक्नोलॉजी से जुड़े विषय पढ़ाए जाते हैं. यह कोर्स उन स्टूडेंट्स के लिए बेहतर विकल्प है, जो फैशन इंडस्ट्री में टेक्निकल, प्रोडक्शन और मैनेजमेंट से जुड़े क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: AI की दुनिया में एंट्री का आसान रास्ता, इन 5 AI कोर्स में सबसे ज्यादा स्कोप
NIFT Delhi UG Admission: एलिजिबिलिटी क्या है?
BDes के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास या अपीयरिंग होना जरूरी है. इस कोर्स में एडमिशन के लिए स्टूडेंट की उम्र 24 वर्ष होनी चाहिए. SC, ST और PwD कैंडिडेट्स को 5 वर्ष की छूट मिलती है. वहीं अगर आप BFTech में एडमिशन लेना चाहते हैं तो 12वीं में फिजिक्स और मैथमेटिक्स होना जरूरी है. वहीं मैक्सिमम ऐज लिमिट 24 साल तय की गई है. रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार ऐज में छूट दी जाती है.
कैसे मिलता है एडमिशन?
NIFT दिल्ली में एडमिशन NIFT एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से होता है. जैसे अगर BDes में एडमिशन के लिए पहले CAT (Creative Ability Test) और GAT (General Ability Test) देना होता है. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को सिचुएशन टेस्ट के लिए बुलाया जाता है. इसके बाद फाइनल मेरिट के आधार पर ई-काउंसलिंग के जरिए स्टूडेंट्स को सीट अलॉट की जाती है. वहीं BFTech में एडमिशन के लिए केवल GAT देना होता है. इस कोर्स के लिए CAT या सिचुएशन टेस्ट (Situation Test) नहीं होता.
NIFT Delhi UG Admission: फीस कितनी है?
NIFT दिल्ली में BDes और BFTech की 4 साल की कुल फीस लगभग 13.4 लाख रुपये से 14.09 लाख रुपये तक हो सकती है. वहीं प्रति सेमेस्टर फीस ऐव्रिज 1.5 लाख रुपये से 1.9 लाख रुपये के बीच रहती है. इसमें ट्यूशन फीस, रजिस्ट्रेशन और एग्जाम फीस भी शामिल होती हैं.
यहाँ देखें: NIFT Prospectus 2026
स्कॉलरशिप की सुविधा
फाइनेंशियली वीक और टैलेंटेड स्टूडेंट्स के लिए NIFT 'सार्थक (SARTHAK)' फाइनेंशियल असिस्टेंस स्कीम चलाता है. इस योजना के तहत फैमिली इंकम के आधार पर फीस में राहत दी जाती है, जिससे जरूरतमंद स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई आसानी से जारी रख सकें.
ये भी पढ़ें: 12वीं के बाद Interior Designing में बनाए करियर, इन कॉलेजों से करें कोर्स
