NEET UG Topper: नीट में पूरे 720 मार्क्स, गुनमय को रैंक 1, AIIMS दिल्ली में एडमिशन

NEET UG Topper: देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. नीट यूजी रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होती है. पिछले साल 50 से ज्यादा छात्रों को रैंक 1 मिला था.

NEET UG Topper: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट होता है. टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. नीट यूजी का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र NTA NEET की ऑफिशियल वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर जाकर स्कोरकार्ड चेक करना होगा. नीट यूजी रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होती है.

पिछले साल की बात करें तो नीट यूजी परीक्षा में 50 से ज्यादा छात्रों को रैंक 1 प्राप्त हुआ था. इसमें एक नाम गुनमय गर्ग का भी था. गुनमय ने NEET UG 2024 में 720 में से पूरे 720 अंक हासिल कर देश में रैंक 1 हासिल की थी. आइए उनकी तैयारी पर नजर डालते हैं.

NEET UG Topper Gunmay Garg: नीट यूजी गुनमय गर्ग की सक्सेस स्टोरी

नीट यूजी परीक्षा में रैंक 1 लाने वाले गुनमय गर्ग मूलरूप से पंजाब के पटियाला के रहने वाले हैं. उनकी स्कूलिंग डीएवी स्कूल से हुई है. नीट यूजी परीक्षा में गुनमय को 720 में से 720 मार्क्स प्राप्त हुए. गुनमय डॉक्टरों के परिवार से आते हैं. उनके माता-पिता डॉ जतिन गर्ग और डॉ रूपाली गर्ग पटियाला में रेडियोलॉजिस्ट हैं.

मॉक टेस्ट पर फोकस

गुनमय ने बताया कि उन्होंने किसी बड़े शहर की महंगी कोचिंग का सहारा नहीं लिया. उन्होंने एक मिड-लेवल कोचिंग से मार्गदर्शन जरूर लिया, लेकिन असली तैयारी NCERT और मॉक टेस्ट के माध्यम से की. वह हर दिन 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते थे और अपनी गलतियों से सीखते थे.

AIIMS Delhi में एडमिशन

गुनमय अब AIIMS दिल्ली में MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं. उसका लक्ष्य है कि वह सर्जरी या कार्डियोलॉजी जैसे क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल कर समाज की सेवा करें. उनका मानना है कि शिक्षा और स्वास्थ्य ही ऐसे क्षेत्र हैं जिनसे देश को मजबूती दी जा सकती है. यही कारण है कि परीक्षा के दिन उनके आत्मविश्वास और सटीकता ने उन्हें टॉप रैंक दिला दी.

ये भी पढ़ें: पिता IPS, पति IAS और खुद इंजीनियरिंग के बाद क्लियर किया UPSC, बगैर कोचिंग रचा इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >