NEET UG विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, छात्रों की नजर फैसले पर

Supreme Court On NEET UG 2026: नीट पेपर लीक मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई है. 3 मई को हुई नीट परीक्षा 12 मई को रद्द कर दी गई थी.

Supreme Court On NEET UG 2026: नीट पेपर लीक मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. परीक्षा देने वाले देशभर के लाखों छात्रों और उनके माता-पिता की नजर अब अदालत के फैसले पर टिकी है. याचिकाओं में दोबारा परीक्षा कराने, परीक्षा प्रक्रिया में सुधार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की जवाबदेही तय करने की मांग की गई है.

NTA नहीं सीख पाया सबक: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में टिप्पणी करते हुए कहा था कि यह दुखद है कि NTA अब तक पिछले मामलों से कोई सबक नहीं सीख पाया है. कोर्ट ने केंद्र सरकार और NTA से जवाब भी मांगा है.

21 जून की परीक्षा के लिए एयर फोर्स की मदद

इस बीच केंद्र सरकार ने NEET री-एग्जाम को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए नई स्ट्रैटजी तैयार की है. 21 जून को होने वाली री-एग्जाम परीक्षा के प्रश्नपत्रों के परिवहन में भारतीय वायुसेना (IAF) की मदद ली जा सकती है. सरकार whole-of-government approach के तहत गृह मंत्रालय, राज्य पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर परीक्षा सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी कर रही है.

CBI की जांच जारी, हो चुकी हैं कई गिरफ्तारियां

CBI की जांच भी लगातार तेज हो रही है. अब तक इस मामले में कई महाराष्ट्र से लेकर राजस्थान तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ शिक्षकों और एक्सपर्ट ने क्वेश्चन पेपर से जुड़े कॉन्फिडेंशियल डिटेल शेयर की हैं. CBI के अनुसार, कुछ आरोपियों ने छात्रों को विशेष क्लास के जरिए कथित तौर पर लीक प्रश्न उपलब्ध कराए थे.

3 मई को हुई थी परीक्षा

NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद NTA ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी. इसके बाद लाखों छात्रों के फ्यूचर को लेकर चिंता बढ़ गई है. वहीं अब इस पूरे मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. कोर्ट का क्या फैसला आता है इस पर सबकी नजर है.

यह भी पढ़ें- CBSE Board 12वीं की कॉपियों में हुई गड़बड़ियों पर सरकार ने ली जिम्मेदारी, दोबारा जांच हुई शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >