NEET UG Counselling 2026: रेपोर्टिंग की डेट्स आउट, जानें क्या है जरूरी डॉक्युमेंट्स

NEET UG Counselling 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड का रिजल्ट जारी हो चुका है और अब कॉलेज रिपोर्टिंग प्रोसेस शुरू हो गई है. सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट देखें ताकि आप समय पर रिपोर्ट कर सकें.

NEET UG Counselling 2026: NEET UG Round 1 का रिजल्ट डिक्लेयर होने के बाद अब कॉलेज रिपोर्टिंग की प्रोसेस शुरू हो चुकी है. जिन कैंडिडेट्स को राउंड 1 में सीट अलॉट हुई है, उन्हें 22 से 31 अगस्त 2026 के बीच अपने अलॉटेड मेडिकल कॉलेज में जाकर फिजिकली रिपोर्ट करना होगा. एडमिशन कंफर्म करने के लिए ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन कराना जरूरी है. यहां देखें क्या है जरूरी डॉक्युमेंट्स.

​NEET एग्जाम से रिलेटेड पेपर्स

MCC सीट अलॉटमेंट लेटर: अलॉटमेंट लेटर की प्रिंटेड कॉपी.

NEET UG 2026 एडमिट कार्ड: NTA द्वारा जारी किया गया ओरिजिनल एडमिट कार्ड.

NEET UG 2026 स्कोरकार्ड: आपका ऑफिशियल नीट रिजल्ट और रैंक कार्ड.

NEET UG Counselling 2026: एकेडमिक और आइडेंटिटी पेपर्स

10th की मार्कशीट व सर्टिफिकेट: डेट ऑफ बर्थ (DOB) वेरिफिकेशन के लिए.Dates Ou

​12th की मार्कशीट व सर्टिफिकेट: क्वालीफाइंग एग्जाम पास करने का प्रूफ.

​वैलिड फोटो आईडी प्रूफ: आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट.

पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ: कम से कम 8 से 10 पासपोर्ट साइज फोटो (वही फोटो ले जाएं जो नीट एप्लीकेशन फॉर्म भरते वक्त अपलोड की थी).

ये भी पढ़ें: UP Government School: अब खेल-खेल में होगी पढ़ाई, हर बच्चे तक पहुंचेगा 'डिजिटल एजुकेशन'

​रिजर्वेशन और डोमिसाइल सर्टिफिकेट्स

कास्ट सर्टिफिकेट: SC, ST, OBC या EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए वैलिड सर्टिफिकेट.

डोमिसाइल सर्टिफिकेट: स्टेट कोटा (85 प्रतिशत) सीटों के लिए निवास प्रमाण पत्र जरूरी है.

PwBD सर्टिफिकेट: दिव्यांग कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए ऑथराइज्ड सेंटर से जारी सर्टिफिकेट.

NEET UG Counselling 2026: इम्पॉर्टेंट टिप्स

  • ​फोटोकॉपी के सेट्स: सभी ओरिजिनल पेपर्स के साथ कम से कम 3 सेट सेल्फ-अटेस्टेड (Self-Attested) फोटोकॉपी जरूर रखें. ​
  • फीस पेमेंट मोड: कॉलेज रिपोर्टिंग के समय एडमिशन फीस सबमिट करनी होती है. इसके लिए डीडी (Demand Draft) या ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन की जानकारी कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट से पहले ही चेक कर लें.
  • ​लास्ट डेट का इंतजार न करें: रिपोर्टिंग की लास्ट डेट 31 अगस्त है. ऐन मौके पर किसी तरह की सर्वर या ट्रैवल प्रॉब्लम से बचने के लिए समय रहते ही अलॉटेड कॉलेज रिपोर्ट करें.

ये भी पढ़ें: NEET UG Counselling 2026: राउंड 1 अलॉटमेंट रिजल्ट पर अपडेट, ऐसे करें चेक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >