NEET UG 2025: सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में MBBS की कितनी सीटें, देखें स्टेट वाइज पूरी लिस्ट
NEET UG 2025: देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए होने वाली नीट यूजी परीक्षा को महज एक महीना बचा हुआ है. एनटीए की तरफ से जारी कैलेंडर के अनुसार, नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 को होगा. ऐसे में एमबीबीएस के लिए प्राइवेट और सरकारी कॉलेजों की लिस्ट यहां देख सकते हैं.
NEET UG 2025: टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नीट यूजी परीक्षा आयोजित की जाती है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जारी जारी कैलेंडर के अनुसार नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 को होगा. नीट एग्जाम के माध्यम से सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में दाखिला होता है. ऐसे में एमबीबीएस के लिए प्राइवेट और सरकारी कॉलेजों की लिस्ट यहां देख सकते हैं. राज्यों के अनुसार कॉलेजों की सीटें यहां देख सकते हैं.
नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए 7 मार्च 2025 तक का समय मिला था. इस परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 9 मार्च से 11 मार्च 2025 तक फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स नीचे स्टेट वाइज सीटों की लिस्ट देख सकते हैं.
NEET UG 2025 MBBS Seats: नीट यूजी से एमबीबीएस एडमिशन
| राज्य / केंद्रशासित प्रदेश | सरकारी सीटें | प्राइवेट सीटें | कुल सीटें |
|---|---|---|---|
| उत्तर प्रदेश | 5,375 | 6,900 | 12,475 |
| बिहार | 1,645 | 1,350 | 2,995 |
| राजस्थान | 4,326 | 2,050 | 6,476 |
| मध्य प्रदेश | 2,700 | 2,500 | 5,200 |
| महाराष्ट्र | 6,025 | 5,821 | 11,846 |
| उत्तराखंड | 800 | 600 | 1,400 |
| पश्चिम बंगाल | 3,826 | 1,850 | 5,676 |
| कर्नाटक | 3,800 | 8,745 | 12,545 |
| केरल | 1,755 | 3,150 | 4,905 |
| गुजरात | 4,250 | 3,000 | 7,250 |
| हरियाणा | 835 | 1,350 | 2,185 |
| दिल्ली | 1,247 | 250 | 1,497 |
| तमिलनाडु | 5,225 | 6,000 | 11,225 |
| तेलंगाना | 3,015 | 6,025 | 9,040 |
| आंध्र प्रदेश | 2,485 | 4,300 | 6,785 |
| ओडिशा | 1,375 | 1,350 | 2,725 |
| पंजाब | 800 | 1,050 | 1,850 |
| छत्तीसगढ़ | 1,495 | 760 | 2,255 |
| झारखंड | 730 | 250 | 980 |
| असम | 1,450 | 200 | 1,650 |
| हिमाचल प्रदेश | 770 | 150 | 920 |
| मणिपुर | 375 | 150 | 525 |
| त्रिपुरा | 125 | 100 | 225 |
| मेघालय | 50 | — | 50 |
| सिक्किम | — | 150 | 150 |
| पुडुचेरी | 380 | 1,250 | 1,630 |
| गोवा | 180 | — | 180 |
| अरुणाचल प्रदेश | 50 | — | 50 |
| मिज़ोरम | 100 | — | 100 |
| अंडमान और निकोबार | 114 | — | 114 |
| नागालैंड | — | — | — |
| चंडीगढ़ | 150 | — | 150 |
| दादरा एवं नगर हवेली | 177 | — | 177 |
| जम्मू और कश्मीर | 1,147 | — | 1,147 |
| लद्दाख | — | — | — |
MBBS Admission 2025: कितनी हैं कुल सीटें?
देश में मेडिकल की कुल सीटें 1,09,048हैं, जबकि NEET UG के लिए तकरीबन 23 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. ऐसे में एक-एक सीट पर 19 छात्र दावा कर रहे हैं. अगर सरकारी सीटों की बात करें तो ये संख्या 1 सीट के मुकाबले दावेदारों की संख्या 37 से 38 हो जाती है, क्योंकि सरकारी सीटें 55880 ही हैं. इसके अलावा बीडीएस, पशु चिकित्सा की सीटें अलग हैं.
ये भी पढ़ें: Agniveer Rally Exam 2025: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, छूट ना जाए मौका जल्द करें अप्लाई
