NEET Success Story: देश में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं. कोशिश करते हैं कि नीट यूजी क्रैक हो जाए और बस एक MBBS की सीट मिल जाए. लेकिन इस बार के नीट रिजल्ट से एक होनहार की कहानी ऐसी निकली है जिन्होंने IIT के लिए मेडिकल कॉलेज की सीट छोड़ दी. हम बात कर रहे हैं NEET UG 2026 में AIR 35 हासिल करने वाले सब्यसांची लश्कर (Sabyasachi Laskar) की. सब्यसांची ने इतनी बढ़िया रैंक मिलने के बाद भी मेडिकल कॉलेज की सीट छोड़ दी क्योंकि उनका सपना IIT जाने का है. अब वे IIT Kharagpur से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) की पढ़ाई करेंगे.
10वीं में आए थे 100 में 100 मार्क्स
सब्यसांची पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. उन्होंने कोलकाता स्थित BDM स्कूल से पढ़ाई की है. 2024 में 10वीं क्लास में उन्होंने 100 में 100 मार्क्स हासिल किए थे. 12वीं में भी उनके मार्क्स अच्छे रहे.
इंजीनियरिंग फील्ड में रिसर्च करने का है सपना
सब्यसांची बचपन से ही पर्यावरण को लेकर संवेदनशील रहे हैं और दुनिया भर में एनर्जी की खपत को कम करने के लिए काम करना चाहते हैं. वे ऐसी टेक्नोलॉजी बनाना चाहते हैं, जो कम इलेक्ट्रिसिटी और एनर्जी से चलती हो.
इंजनीयरिंग में इंटरेस्ट लेकिन फेवरेट सब्जेक्ट है बायोलॉजी
सब्यसांची भले ही इंजीनियरिंग फील्ड में जाना चाहते थे. लेकिन हमेशा से उनका फेवरेट सब्जेक्ट बायोलॉजी रहा है. ऐसे में उनके माता-पिता ने उन्हें JEE Advanced और NEET UG परीक्षा दोनों साथ में देने के लिए मोटिवेट किया. उनके माता -पिता का मानना है कि परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर करियर नहीं चुनना चाहिए. करियर का चुनाव हमेशा अपने इंटरेस्ट और लक्ष्य के आधार पर करना चाहिए.
री-एग्जाम की तैयारी और क्रैक कर ली परीक्षा
सब्यसांची ने NEET पेपर लीक की घटना से बिना परेशान हुए री-एग्जाम के लिए तैयारी की और दोबारा परीक्षा दी. री-एग्जाम में उनका परफॉर्मेंश पहली बार से ज्यादा अच्छा रहा और उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 35वीं हासिल की. JEE Advanced में सेलेक्शन होने के कारण उन्होंने बेझिझक नीट की सीट छोड़ दी.
यह भी पढ़ें-IIT से BTech, सोलर एनर्जी के लिए किया काम, जानें कौन हैं नए उच्च शिक्षा सचिव नरेश पाल गंगवार
