रिफंड के लिए आज ही कर लें बैंक डिटेल अपडेट, NTA ने नीट को लेकर जारी किया नोटिस

NEET UG 2026 Refund Update: NEET री-एग्जाम में शामिल हुए हैं तो रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट कर लें. NTA ने इस संबंध में नोटिस जारी कर जानकारी दी है.

NEET UG 2026 Refund Update: नेशल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 के उम्मीदवारों के लिए रिफंड से जुड़ा अहम अपडेट जारी किया है. ऐसे अभ्यर्थियों जिन्होंने अभी तक अपने बैंक खाते की जानकारी अपडेट या कन्फर्म नहीं की है, वे 7 जुलाई 2026 रात 11:50 बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर यह प्रोसेस पूरा कर सकते हैं. 


NTA ने जारी किया नोटिस


NTA ने फीस रिफंड के लिए X पर एक पोस्ट जारी कर जानकारी दी है. NTA के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने अपने बैंक अकाउंट की जानकारी पहले ही कन्फर्म कर दी है, उनके रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. एजेंसी ने बताया कि अब तक 8,29,510 उम्मीदवार अपने बैंक डिटेल्स को सुधार या अपडेट कर चुके हैं.




NEET परीक्षा के लिए कैसे करें बैंक डिटेल अपडेट  

  • सबसे पहले NEET UG की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • अपने Application Number, Password/Date of Birth की मदद से उम्मीदवार लॉगिन करें.
  • लॉगिन के बाद Refund/Bank Details सेक्शन में जाकर बैंक खाते की जानकारी जांचें.
  • यदि किसी तरह की गलती है, तो सही Account Number, IFSC Code और अन्य जरूरी विवरण अपडेट करें.
  • सभी जानकारी को दोबारा जांचने के बाद Submit पर क्लिक करें.
  • फ्यूचर के लिए Confirmation Page/Receipt डाउनलोड या प्रिंट करके सेव कर लें. 


NTA की सलाह


NTA ने सभी पात्र उम्मीदवारों से अपील की है कि यदि बैंक अकाउंट की जानकारी में किसी तरह की गलती है, तो लास्ट डेट से पहले उसे जरूर अपडेट कर लें, ताकि रिफंड प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो.


कब तक आएगा NEET Re एग्जाम का रिजल्ट? 

नीट री-एग्जाम 21 जून को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था. परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है. वहीं अब रिजल्ट की बारी है. रिजल्ट 20 जुलाई तक या उससे पहले जारी किया जा सकता है. 


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >