NEET MDS 2024: नीट एमीडीएस के लिए अप्लाई करने की आज आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई

NEET MDS 2024: नीट एमडीएस 2024 के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख सोमवार को है. जानें कैसे कर सकेंगे अप्लाई

NEET MDS 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज नीट एमडीएस के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 19 फरवरी को बंद कर देगा. जो उम्मीदवार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, एमडीएस के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो आज इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in. पर रात के 11 बजकर 55 मिनट तक अप्लाई कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथि

सोमवार रात रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने के बाद आवेदन में करेक्शन और एडिटिंग के लिए एडिट विंडो 22 फरवरी को खुलेगी और 25 फरवरी को बंद हो जाएगी. लास्ट करेक्शन विंडो 5 मार्च को खुलेगी और 7 मार्च को बंद होगी. इसके लिए एडमिट कार्ड 13 मार्च को जारी किए जाएंगे और परीक्षा 18 मार्च को आयोजित की जाएगी. NEET MDS का परिणाम 18 अप्रैल तक घोषित किया जाएगा.

ऐसे करें आवेदन

  • एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
  • होम पेज पर NEET MDS 2024 के पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें.
  • नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवेदन लिंक मिलेगा.
  • लिंक पर क्लिक करें
  • अपना लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन करें
  • पंजीकरण हो जाने के बाद आवेदन पत्र भरें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

अलग-अलग है शुल्क

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज में नीट एमडीएस के लिए आवेदन करने के लिए ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹3500/- और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹2500 है. ये पेमेंट उम्मीदवार किसी भी कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >