NCERT की कक्षा 9 की किताब से हटेगी ‘डांसिंग गर्ल’ की बदली हुई फोटो, संस्थान ने मानी अपनी गलती

NCERTs new art textbook: NCERT की कक्षा 9वीं की नई आर्ट्स किताब में सिंधु घाटी सभ्यता की ऐतिहासिक ‘डांसिंग गर्ल’ की मूर्ति की तस्वीर को धुंधला करने पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. इतिहासकारों और सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध के बाद, संस्थान ने अपनी गलती मानते हुए इस बदली हुई तस्वीर को तुरंत हटाने का फैसला किया है. अब किताब के ऑनलाइन और आने वाले प्रिंटेड वर्जन में मूर्ति का असल रूप ही दिखाया जाएगा.

NCERTs new art textbook: कक्षा 9वीं की नई आर्ट्स की किताब में एक बहुत ही फेमस ‘डांसिंग गर्ल’की मूर्ति की तस्वीर बदलने के मामला को लेकर एक नया अपडेट आया है. इस बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर कई एक्सपर्ट के बीच उपजे भारी विवाद के बाद अब NCERT ने अपनी गलती सुधारने का फैसला लिया है. NCERT ने अब इस पूरे विवाद के बाद तस्वीर को हटा कर पुरानी और असली तस्वीर बिना किसी छेड़छाड़ की लगाने की बात कही है.

NCERTs new art textbook: संस्थान ने मानी अपनी गलती

तस्वीर से छेड़छाड़ की बात सामने आने और विरोध के बाद NCERT तुरंत एक्शन मोड में आ गया है. NCERT ने कहा है की इंटरनेट पर मौजूद किताब के ऑनलाइन वर्जन यानी की पीडीएफ में इस शेडेड तस्वीर को तुरंत बदल दिया जाएगा. ऑनलाइन पढ़ने वाले बच्चों को अब मूर्ति का असली रूप ही दिखाई देगा. जो किताबें पहले ही प्रिंट हो चुकी हैं उनमें तो बदलाव संभव नहीं है लेकिन भविष्य में जब भी इस किताब के नए लॉट की छपाई होगी तो उसमें पुरानी और असली तस्वीर को ही शामिल किया जाएगा.

अधिकारियों ने साफ किया है कि इस ऐतिहासिक मूर्ति को शेड करने या ढकने के पीछे कोई खास एजेंडा नहीं था. फिर भी मामला सामने आते ही संबंधित कला और शिक्षा विभाग को इसकी पूरी जांच सौंप दी गई है.

NCERTs new art textbook: क्या है पूरा मामला?

दरअसल ये पूरा हंगामा कक्षा 9वीं की नई आर्ट्स की किताब’मधुरिमा’के पहले चैप्टर ‘History of Arts’ की वजह से शुरू हुआ था. सिंधु घाटी सभ्यता की कांस्य मूर्ति जो लगभग 4,000 साल पुरानी है जिसका ऊपरी हिस्सा बिना कपड़ों के है. नई किताब में इसे कंधों से नीचे तक धुंधला कर दिया गया था जिससे ऐसा लग रहा था मानो मूर्ति को कपड़े पहनाए गए हों. जानकारों ने सवाल उठाया कि पिछले 25 सालों से यह मूर्ति देश की सभी बड़ी किताबों में अपने असली रूप में दिखाई जा रही थी. यह पहली बार था जब इसके ओरिजिनल लुक को बदला गया.

इसी भारी विरोध और विशेषज्ञों के दबाव के बाद NCERT को अपना फैसला बदलना पड़ा. अब संस्था ने साफ कर दिया है कि अब वह इतिहास की किसी भी आर्ट को बच्चों के सामने उसके असल रूप में ही रखेगी.

यह भी पढ़ें : NCERT की किताब पर नया विवाद! मोहनजोदड़ो की डांसिंग गर्ल का बदला रूप 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhumi Sharma

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >