NCERT का बड़ा फैसला, अब ऑनलाइन मिलेगी बुक की सॉफ्ट कॉपी, वो भी Free

NCERT Class 9 Books: क्लास 9 की नई किताबों की कमी के बीच NCERT ने बुक्स की सॉफ्ट कॉपी लाने की बात की है. अब स्टूडेंट्स ऑनलाइन सॉफ्ट कॉपी के जरिए अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं.

NCERT Class 9 Books: देशभर में NCERT की कक्षा 9वीं बुक अब स्टूडेंट्स को ऑनलाइन मिलेगी. नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने बड़ा फैसला लिया है. NCERT की बुक्स की अब सॉफ्ट कॉपी भी मिलेगी, जिससे स्टूडेंट्स की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी.

NCERT के अनुसार, बाजार में प्रिंटेंड बुक्स की कमी के कारण, स्टूडेंट्स की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. इससे निपटने के लिए NCERT ने 9वीं क्लास की सॉफ्ट कॉपी निकाली है. अब स्टूडेंट्स NCERT की बुक्स वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते हैं.

NCERT ने जारी किया नोटिस

NCERT ने X पर नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी. NCERT ने कहा कि 9वीं क्लास की बुक अब सॉफ्ट कॉपी के रूप में ऑनलाइन भी मिलेंगी.

कैसे पढ़ें NCERT की किताबें?

NCERT क्लास 9 के सभी सब्जेक्ट की किताबें ऑनलाइन NCERT की ऑफिशियल वेबसाइट https://ncert.nic.in/ पर मिलेंगी. सभी बुक्स अलग-अलग कोड और टाइटल में उपलब्ध हैं.

विषय (Subject)किताब का नाम (Book Name)बुक कोड / संकेत (Indicative Code)
अंग्रेजी (English)Kaveri (नया 2026) / Beehive, Moments1090 / 1091
हिंदी (Hindi)Kshitij, Sparsh, Kritika, Sanchayan2090 / 2091
गणित (Mathematics)Mathematics4090
विज्ञान (Science)Science3090
सामाजिक विज्ञान (Social Science)India & Contemporary World-I (History)8091
Contemporary India-I (Geography)8092
Democratic Politics-I (Civics)8093
Economics8094
संस्कृत (Sanskrit)Shemushi, Vyakaranavithi, Abhyaswaan Bhav6090
उर्दू (Urdu)Gulzare Urdu, Nawa-e-Urdu आदि7090
आईसीटी (ICT)Information & Communication Technology9090
शारीरिक शिक्षाHealth and Physical Education5090

छात्रों को कैसे मिलेगी राहत?

NCERT ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर क्लास 9 की किताबें ऑनलाइन अपलोड कर दी हैं. छात्र इन्हें PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं. पूरी किताब या चैप्टर-वाइज फाइल्स दोनों विकल्प उपलब्ध हैं.

पढ़ाई पर नहीं पड़ेगा असर


किताबों की कमी के कारण कई स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही थी. ऐसे में डिजिटल कॉपी छात्रों और शिक्षकों के लिए बड़ा सहारा बनेगी. इससे बिना रुकावट पढ़ाई जारी रखी जा सकेगी.

यह भी पढ़ें- UPSC टॉपर्स की फेवरेट है ये बुक, कवर करता है 50% टॉपिक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >