नीट पीजी का कॉन्टेंट कर रहे हैं Viral तो हो जाएं सावधान, NBEMS ने दी Warning

NBEMS Warning: NBEMS ने नीट पीजी परीक्षा के छात्रों को बड़ा निर्देश दिया है. इस निर्देश के तहत यदि कोई छात्र परीक्षा से जुड़ी सामग्री किसी के साथ या सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. साथ ही छात्रों को कई जरूरी बातें बताई हैं. पढ़ें पूरी खबर-

NBEMS Warning: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) की ओर से नीट पीजी परीक्षा 3 अगस्त को देशभर के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट 3 सितंबर को जारी किया जाएगा. हालांकि, आंसर की इस बीच जारी की जा सकती है. इस बीच NBEMS ने स्टूडेंट्स को बड़ा निर्देश दिया है. यदि कोई छात्र परीक्षा से जुड़ी सामग्री किसी के साथ या सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. साथ ही ऐसे स्टूडेंट्स की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी. 

NBEMS Warning: नीट का कॉन्टेंट शेयर करने से बचें

NBEMS ने छात्रों को निर्देश दिया है कि कोई भी छात्र अगर NEET PG परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी को पूरी तरह से या आंशिक रूप से मौखिक या लिखित या इलेक्ट्रॉनिक में से किसी भी माध्यम से शेयर करने या प्रकाशित करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. NBEMS ने कहा कि इस परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी दोस्तों, परिवार या रिश्तेदारों से ऑनालइन या सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर नहीं की जानी.

NEET PG Exam 2025: करीब 300 शहरों में हुई थी परीक्षा

नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 301 शहरों और 1052 परीक्षा केंद्रों पर हुआ था. इसमें 2.42 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए. परीक्षा केंद्रों पर साइबर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करीब 300 साइबर कमांडो तैनात किए जाने की जानकारी है. साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल जैमर लगाए गए थे. सभी परीक्षा केंद्र पर CCTV निगरानी थी. 

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम (प्वॉइंटर्स में देखें) 

  • परीक्षा केंद्रों पर साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगभग 300 साइबर कमांडो तैनात किए गए
  • सभी केंद्रों पर मोबाइल जैमर लगाए गए थे, ताकि कोई इलेक्ट्रॉनिक संचार न हो सके
  • परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर CCTV निगरानी की व्यवस्था थी

सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर करें भरोसा

दरअसल, नीट पीजी परीक्षा का बड़ा महत्व है. लेकिन इसके नाम पर बड़ी ठगी भी होती है. हाल ही में नोएडा और कोटा से ऐसे दो मामले आए हैं, जहां नीट पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों और उनके परिवारों से लाखों रुपये ऐंठ लिए गए. ऐसे में छात्रों को सर्तक रहने की जरूरत है. आधिकारिक वेबसाइट के अलावा अन्य किसी भी वेबसाइट पर जानकारी के लिए भरोसा न करें. अगर कोई खुद का कनेक्शन बड़े अधिकारी से बताता है तो उस पर भरोसा न करें. किसी पर भी शक होने पर पुलिस से संपर्क करें. 

यह भी पढ़ें- UPSC Mains 2025 Exam Tips: राइटिंग प्रैक्टिस, हर दिन एक सवाल, UPSC मेन्स सफलता की गारंटी

यह भी पढ़ें- NEET Success Story: न स्कूल न इंटरनेट…फिर भी NEET में 261 रैंक, भावुक कर देगी इस आदिवासी लड़के की कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >