MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 OUT: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 OUT: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. एमपी बोर्ड हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in , mpbse.mponline.gov.in , mpbse.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 OUT: मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. एमपी बोर्ड हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in , mpbse.mponline.gov.in , mpbse.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की जरूरत होगी. इन डिटेल्स को भरने के बाद ही वेबसाइट पर मार्कशीट नजर आती है. ऐसे में छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकते हैं.

MP Board 10th 12th Result 2025 LIVE Updates: Click Here

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 OUT: ऐसे चेक करें मार्कशीट

  • एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जाएं.
  • वेबसाइट पर रिजल्ट सेक्शन पर जाएं.
  • अब एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025/ एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब छात्र रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर सबमिट करें.
  • मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें.

MP Board Reuslt 2025 on App: एमपी बोर्ड का रिजल्ट ऐप्स पर

एमपी बोर्ड का रिजल्ट ऐप्स पर भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए स्टूडेंट्स को ऐप्स पर जाकर रिजल्ट विकल्प का चयन करने के बाद अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालना होगा. अब रिजल्ट सामने आ जाएगा. इन सबके अलावा छात्र डिजिलॉकर पोर्ट्ल ( Digilocker ) पर जाकर भी परीक्षा परिणाम देख सकेंगे.

एमपी स्कूल शिक्षा विभाग ने कहा है कि एमपी बोर्ड हाईस्कूल व सीनियर सेकेडरी रिजल्ट मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जारी करेंगे. रिजल्ट के लिए भोपाल स्थित मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री आवास पर 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >