MP Board Result 2024: एमपीबीएससी 5वीं एवं 8वीं कक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह हो सकता है जारी, उसके बाद आ सकते हैं दसवीं और बारहवीं के परिणाम

MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन जल्द ही एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जारी करेगा.

MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSC) द्वारा जल्द ही कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने की उम्मीद है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजे पहले जारी किए जाएंगे – संभवतः इसी सप्ताह – और कक्षा 10वीं, 12वीं के नतीजे उसके बाद जारी किए जाएंगे.

MP Board Result 2024: इन वेबसाइट्स पर बनाएं रखें नजर

घोषित होने पर, एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के परिणाम रोल नंबर और आवेदन संख्या का उपयोग करके निम्नलिखित वेबसाइटों पर देखे जा सकते हैं:

mpresults.nic.in
mpbse.nic.in.

MP Board Result 2024: ऐसा था पिछले साल का रिजल्ट

2023 में, बोर्ड ने 25 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए. परिणामों के अनुसार, 10वीं कक्षा में कुल 8,15,364 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 5,15,955 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं. कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 63.2 प्रतिशत था. 12वीं कक्षा में कुल 7,27,044 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 4,01,366 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए. पास प्रतिशत 55.28 फीसदी रहा. उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है.

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम का कर रहें हैं इंतजार

एमपी बोर्ड 2024 परीक्षा में कम अंक आने पर क्या करें?

अगर किसी छात्र को 10वीं या 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कम अंक मिलते हैं तो वह अपनी कॉपियों की जांच करा सकेगा। इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा.

MP Board Result 2024: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

एमपी बोर्ड परिणाम 2024 की जांच करने के लिए, इन चरणों का पालन करें:
स्टेप 1: एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: मुखपृष्ठ पर, या तो “एमपीबीएसई 10वीं परिणाम” या “एमपीबीएसई 12वीं परिणाम” चुनें.
स्टेप 3: अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें.
स्टेप 4: विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 5: एमपी बोर्ड परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
स्टेप 6: परिणाम जांचें और डाउनलोड करें. आप भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट भी ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >