MP Board Class 10th 12th Result 2025 Live: इस तारीख से पहले कभी भी जारी हो सकते हैं एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

MP Board Class 10th 12th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. बोर्ड ने कॉपियों की जांच का काम लगभग पूरा कर लिया है. रिजल्ट 10 मई 2025 से पहले जारी होने की संभावना है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर रोल नंबर से रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

Live Updates
9:16 PM. 27 Apr 25 3:46 PM. 27 Apr

MP Board Result 2025 LIVE Update: कौन जारी करेगा एमपी बोर्ड रिजल्ट?

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. मध्य प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट एमपीबीएसई की तरफ से जारी किया जाएगा. बता दें कि बोर्ड जिलेवार रिजल्ट जारी करेगा. पिछले साल सागर जिले का रिजल्ट सबसे शानदार रहा है.

7:58 PM. 27 Apr 25 2:28 PM. 27 Apr

MPBSEMP Board Class 10th 12th Result 2025 Live: ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं.

“MP Board Secondary Result 2025” या “MP Board Senior Secondary Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.

अब अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें.

सबमिट बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर उसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

7:57 PM. 27 Apr 25 2:27 PM. 27 Apr

MPBSE MP Board Class 10th 12th Result Date 2025: मोबाइल से कैसे चेक करें 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, या mpbse.nic.in पर जाएं.

होम पेज पर 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के अलग-अलग लिंक दिखाई देंगे। अपनी कक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.

रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें, फिर ‘सबमिट’ पर क्लिक करें.

रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा। इसे डाउनलोड कर अपना प्रिंटआउट ले सकते हैं.

आप एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल ऐप भी डाउनलोड कर मोबाइल से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

5:23 PM. 27 Apr 25 11:53 AM. 27 Apr

MPBSE MP Board Class 10th 12th Result Date 2025 LIVE:एमपी बोर्ड रिजल्ट के बाद मिलेगा रीचेकिंग का मौका

एमपी बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद, जिन छात्र-छात्राओं को अपने प्राप्त अंकों में असंतोष रहेगा, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें निर्धारित शुल्क के साथ एक आवेदन पत्र भरना होगा. उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के बाद जो भी अंक संशोधित होंगे, वही अंतिम माने जाएंगे. पुनर्मूल्यांकन का परिणाम जून 2025 में जारी किया जाएगा.

4:42 PM. 27 Apr 25 11:12 AM. 27 Apr

MP Board Class 12th Result Date 2025 LIVE: एमपी बोर्ड रिजल्ट घोषित: आधिकारिक वेबसाइटों की सूची

mpbse.nic.in

mpbse.nic.in/results

mpbse.mponline.gov.in

mpresults.nic.in

2:03 PM. 27 Apr 25 8:33 AM. 27 Apr

MP Board Class 10th Result Date 2025 LIVE: 10वीं के 2024 टॉपर्स सूची

रैंक 1- अनुष्का अग्रवाल, मंडला- 495

रैंक 2- रेखा रेबारी, कटनी- 493

रैंक 2- इश्मिता तोमर, मालवा- 493

रैंक 2- स्नेहा पटेल, रीवा- 493

रैंक 3-सौरभ सिंह, सतना- 492

MP Board Class 10th 12th Result 2025 Live: in Hindi: एमपी बोर्ड (MPBSE) के लाखों छात्र 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड परीक्षाओं के बाद कॉपियों की जांच का काम अब लगभग पूरा हो गया है. जैसे ही मूल्यांकन का काम पूरी तरह खत्म होगा, वैसे ही बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमपी बोर्ड का रिजल्ट 10 मई 2025 से पहले कभी भी जारी हो सकता है. रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा. इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट एमपी बोर्ड की वेबसाइटें mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, और mponline.gov.in पर जाकर रोल नंबर डालकर देख सकेंगे. 

इस साल 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 21 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च तक हुई थीं. दोनों कक्षाओं को मिलाकर कुल 16 लाख 60 हजार से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी है. इनमें से 10वीं में करीब 9.5 लाख और 12वीं में करीब 7 लाख छात्र शामिल हुए थे. अब रिजल्ट आने में ज्यादा समय नहीं बचा है. छात्र और उनके माता-पिता को थोड़े ही दिनों में रिजल्ट देखने को मिल जाएगा. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Govind jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >