परीक्षा रद्द होने के बाद भड़के Khan Sir, सरकार को दिए ये 5 बड़े सुझाव

खान सर (PC-X)

Khan Sir Over NEET UG Paper Leak: 2024 के बाद इस साल भी नीट परीक्षा में गड़बड़ी देखी गई. बार-बार पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर खान सर ने सरकार को कई सुझाव दिए हैं.

Khan Sir Over NEET UG Paper Leak: नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच नाराजगी बढ़ती जा रही है. अब इस मामले में शिक्षकों, समाज सेवी और पॉलिटिशियन की भी एंट्री हो चुकी है.इसी बीच मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर Khan Sir ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया में लगातार गड़बड़ियों को लेकर कई सवाल उठाए हैं और साथ ही सुधार के लिए सुझाव भी दिए हैं. आइए, जानते हैं खान सर ने पेपर लीक से डील करने के लिए सरकार को कौन से 5 सुझाव दिए हैं.

NTA को भंग कर देना चाहिए

खान सर ने कहा कि केवल परीक्षा रद्द करना पर्याप्त नहीं है. उनके अनुसार, NTA लगातार एग्जाम मैनेजमेंट में असफल हो जा रही है, इसलिए सरकार को इस एजेंसी को भंग करने पर विचार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि लाखों स्टूडेंट्स के फ्यूचर के साथ बार-बार खिलवाड़ हो रहा है.

पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग

खान सर ने पेपर लीक मामलों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों के कारण मेहनत करने वाले छात्रों के भविष्य पर असर पड़ रहा है. उनका कहना है कि दोषियों के खिलाफ इतनी कड़ी सजा होनी चाहिए कि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे.

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच हो

खान सर ने NEET UG मामले की जांच CBI को सौंपे जाने पर भी सवाल उठाए. जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी रिटायर्ड जज की निगरानी में कराई जाए. उनके अनुसार, इससे जांच की निष्पक्षता बनी रहेगी और छात्रों का भरोसा भी लौटेगा.

CBI जांच को समयबद्ध बनाने की मांग

पेपर लीक मामले की जांच Central Bureau of Investigation (CBI) कर रही है, लेकिन खान सर ने कहा कि ऐसी जांच प्रक्रियाएं अक्सर लंबी चलती हैं. उन्होंने मांग की कि जांच तय समय सीमा के भीतर पूरी होनी चाहिए, ताकि छात्रों को जल्द न्याय मिल सके. उन्होंने कहा कि CBI जांच में काफी वक्त लगाएगी और रिपोर्ट आते-आते तक तो कई बच्चे डॉक्टर भी बन जाएंगे.

सुरक्षित और पारदर्शी एजेंसी को मिले जिम्मेदारी

खान सर ने पांचवा और अंतिम सुझाव ये दिया कि भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं (National Level Exam) ऐसी एजेंसियों को सौंपी जानी चाहिए जो पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर सकें. उन्होंने कहा कि बार-बार पेपर लीक की घटनाएं छात्रों के भरोसे को कमजोर कर रही हैं.

NTA को बोला नेवर ट्रस्टेबल एजेंसी

खान सर ने NTA की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए इसे “Never Trustable Agency” बताया. उनका कहना है कि जिस संस्था पर देश की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की जिम्मेदारी है, वही बार-बार विवादों में घिर रही है.

यह भी पढ़ें- NEET (UG) रद्द : पेपर लीक की आशंका, 3 मई को हुई थी परीक्षा, CBI जांच के बाद दोबारा एग्जाम कब?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >