JPSC पेपर 2 में ऐसे स्कोर करें अच्छे मार्क्स, पिछले सालों के पेपर्स से समझें पूरा पैटर्न

JPSC Mains PYQs: JPSC पिछले साल के पेपर को देखें तो पता चलता है कि दो सेक्शन में पेपर आता है. पूरी जानकारी के लिए पढ़ें ये खबर.

JPSC Mains PYQs: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 18 जुलाई 2026 से शुरू होगी. इस दिन दो अलग-अलग शिफ्ट में पेपर 1 और पेपर 2 की परीक्षा होगी. JPSC पेपर 2 हिंदी भाषा और साहित्य का है. पेपर 2 की तैयारी करनी है तो यहां पिछले साल के सवाल दिए गए हैं, जिससे आपकी तैयारी मजबूत होगी. 

देखें JPSC पेपर 2 का पैटर्न

JPSC पिछले साल के पेपर को देखकर पता चलता है कि दो सेक्शन में पेपर आता है. कुल 8 सवाल होते हैं. पेपर टोटल 150 मार्क्स का होता है, जिसके लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है.

हिंदी भाषा और साहित्य का पिछले साल का प्रश्न पत्र देखें 

पिछले साल के प्रश्नों पर नजर डालें तो परीक्षा में हिंदी भाषा, व्याकरण, कार्यालयी हिंदी (ऑफिशियल यूज वाली हिंदी), साहित्य का इतिहास और आलोचना से जुड़े विषयों पर विशेष जोर दिया गया था. वहीं साहित्य खंड में भक्ति काल, रीतिकाल, नई कविता, छायावाद, भारतेन्दु युग, तुलसीदास, ललित निबंध और उपन्यास जैसे महत्वपूर्ण टॉपिक से प्रश्न पूछे गए थे.

पिछले साल इन टॉपिक्स से पूछे गए सवाल


खड़ी बोली हिंदी गद्य का विकास

देवनागरी लिपि की वैज्ञानिकता

राजभाषा के रूप में हिंदी की स्थिति

जनसंचार की भाषा के रूप में हिंदी भाषा

परिवर्तन के सामाजिक कारण कार्यालयी हिंदी और सामान्य हिंदी में अंतर

रस काव्य हेतु और समास

हिंदी साहित्य के इतिहास लेखन की परंपरा

भक्ति आंदोलन और सगुण भक्ति

काव्य रीतिकाल और नई कविता तुलसीदास

भारतेन्दु युगीन नाटक

छायावादी कविता स्त्री आत्मकथा और आदिवासी साहित्य


तैयारी के लिए क्या करें?


अभ्यर्थियों को सबसे पहले JPSC के सिलेबस और पिछले 5-10 वर्षों के क्वेश्चन पेपर से प्रैक्टिस करनी चाहिए. बार-बार पूछे जाने वाले विषयों की नोट्स तैयार करें, हिंदी व्याकरण और साहित्य के प्रमुख टॉपिक्स का रोज प्रैक्टिस करें. मेन्स परीक्षा के िलए ज्यादा-से-ज्यादा आंसर राइटिंग करें. इससे मुख्य परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >