UPSC EPFO ने निकाली भर्ती, सैलरी होगी 90 हजार से ज्यादा, जल्दी करें आवेदन

UPSC EPFO Recruitment 2026: UPSC ने EPFO में Assistant Provident Fund Commissioner (APFC) के 80 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. कैंडिडेट्स 11 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यहां जानें वैकेंसी, एज लिमिट, एग्जाम फीस और सिलेक्शन प्रोसेस की पूरी जानकारी.

UPSC EPFO Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने इंप्लाइज प्रोवाइड फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) में Assistant Provident Fund Commissioner (APFC) के पोस्ट पर भर्ती का जो शॉर्ट नोटिस जारी किया था, उसके मुताबिक एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है. इस बारे में UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जानकारी दी गई है. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.

UPSC EPFO Application Date 2026: कब से शुरू हुआ एप्लिकेशन प्रोसेस?

UPSC EPFO APFC के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस आज, 22 अगस्त 2026 से शुरू हो गया है. इसे लेकर UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर 19 अगस्त 2026 को शॉर्ट नोटिस जारी किया गया था. इस वैकेंसी के तहत कैंडिडेट्स 11 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इसी दिन तक एग्जाम फीस भी जमा की जा सकती है. हालांकि अभी परीक्षा की तारीख की घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है.

How to check: जानें कैसे करें अप्लाई?

  • अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना हाेगा
  • इसके बाद स्क्रीन पर होम पेज खुलेगा
  • होम पेज पर Create Account या Login कर सकते हैं
  • यहां जरूरी डिटेल्स आपको दर्ज करनी होगी
  • इसके बाद फोटो, सिग्नेचर और डाॅक्यूमेंट्स की स्कैनड काॅपी अपलोड करके आप अप्लाई कर सकते हैं
  • अंत में आप अपने एप्लिकेशन फाॅर्म को डाउनलोड करके रख लें

UPSC EPFO Age Limit 2026: कितनी होनी चाहिए उम्र?

UPSC EPFO भर्ती में एज लिमिट पोस्ट के अनुसार तय की जाती है. APFC पोस्ट के लिए कैंडिडेट की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए. वहीं EO और AO पोस्ट के लिए अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए. कुछ रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को नियमों के अनुसार एज लिमिट में छूट दी जाएगी.

UPSC EPFO Recruitment 2026 Official Notification Check Here

UPSC EPFO Vacancy 2026: जानें कितने पोस्ट पर है वैकेंसी

UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी शॉर्ट नोटिस में बताया गया है कि APFC के लिए कुल 80 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है. हालांकि नीचे टेबल में कैटेगरी वाइज वैकेंसी ब्रेकअप दिया गया है-

कैटेगरीपोस्ट की संख्या
General/UR29
EWS08
OBC18
SC15
ST10
कुल80

UPSC EPFO Application Fee: कितनी है आवेदन फीस?

इन पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए Gen, OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 25 रुपए एग्जाम फीस देना होगा. वहीं SC, ST, PwBD और PH कैटेगरी के कैंडिडेट्स को कोई फीस नहीं देनी होगी. Debit Card, Credit Card, Internet Banking जैसे माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकता है.

UPSC EPFO Fee Structure: जानिए क्या होगी फीस स्ट्रक्चर?

अगर हम पे स्केल की बात करें, तो नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती के बाद कैंडिडेट्स को 90 हजार से ज्यादा की इन हैंड सैलरी मिलेगी. नोटिफिकेशन में बताया गया है कि 7वें CPC के अनुसार पे मैट्रिक्स में लेवल-10 के मुताबिक सैलरी मिलेगी. इस बारे में और अधिक आप UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं.

UPSC EPFO Selection Process: कैसे होगा सिलेक्शन?

  • रिटन एग्जामिनेशन
  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन

UPSC EPFO Eligibility 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

APFC, EO और AO पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. हालांकि एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के लिए आप वेबसाइट पर दी गई नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >