UPSC Assistant Director Recruitment 2025: लिखित परीक्षा नहीं, इंटरव्यू से होगा चयन, यूपीएससी ने निकाली बड़ी भर्ती

UPSC Assistant Director Recruitment 2025: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए काम की खबर है. यूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए केवल इंटरव्यू के माध्यम से सेलेक्शन होगा. आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 अगस्त 2025 है.

UPSC Assistant Director Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए काम की खबर है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट डायेरक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. यूपीएससी की इस भर्ती के जरिए वित्त मंत्रालय में राजस्व विभाग में नियुक्ति की जाएगी. 

UPSC Assistant Director Recruitment 2025 Last Date: नोट कर लें अंतिम तारीख 

यूपीएससी की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 अगस्त 2025 है. कुल 45 पदों पर भर्ती की जाएगी. 

यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट का पता है, upsc.gov.in.

UPSC Assistant Director Recruitment Eligibility: शैक्षणिक योग्यता 

  • एमए इन कंप्यूटर एप्लिकेशन/कंप्यूटर साइंस में एमटेक 
  • BE/सीएस में बीटेक 
  • कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री 
  • इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग से बीटेक या एमटेक 

UPSC Assistant Director Recruitment Application Fees: आवेदन शुल्क 

यूपीएससी की इस भर्ती के लिए सभी कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा. एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला कैंडिडेट्स के लिए कोई शुल्क नहीं है. आवेदन शुल्क का भुगतान एसबीआई बैंक, कैश या नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं.

UPSC Assistant Director Recruitment Selection Process: कैसे होगा चयन? 

असिस्टेंट की इस भर्ती के लिए सेलेक्शन केवल इंटरव्यू के आधार पर होगा. इंटरव्यू 100 अंकों का होगा, जिसमें UR/EWS के लिए 50 अंक, OBC के लिए 45 अंक, SC/ST/PwBD के लिए 40 अंक लाना जरूरी है. 

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2025: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा मौका, 45000 पदों पर वैकेंसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >