यूपी में निकली बैंक की नौकरी, 1 लाख से ज्यादा होगी सैलरी

UP Bank Recruitment 2026: यूपी को-ऑपरेटिव बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 116 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है. ग्रेजुएट पास कैंडिडेट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की सैलरी लगभग 1 लाख होगी.

UP Bank Recruitment 2026: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छा अवसर सामने आया है. यूपी को-ऑपरेटिव बैंक की तरफ से विभिन्न पोस्ट पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती (UP Bank Recruitment 2026) के जरिए कैंडिडेट्स को मैनेजर, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट और टेक्निकल पदों पर नौकरी पाने का मौका मिलेगा.

कैंडिडेट्स UPCISB की ऑफिशियल वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. एप्लीकेशन प्रोसेस 25 मार्च 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 15 अप्रैल 2026 तक है. फीस जमा करने की लास्ट डेट भी यही है. 

UP Bank Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले UPCISB की ऑफिशियल वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Advertisement सेक्शन पर क्लिक करें. 
  • कैंडिडेट्स न्यू रजिस्ट्रेशन कर लें. 
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन कर लें. 
  • लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर फीस का भुगतान करें. 
  • लास्ट में सबमिट करके फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें. 

एलिजिबिलिटी और आयु सीमा 

इस भर्ती (UP Bank Recruitment 2026) में मैनेजर और जूनियर मैनेजर के पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स ग्रेजुएट होने चाहिए. टाइपिस्ट पोस्ट के लिए ग्रेजुएशन और टाइपिंग स्किल्स आनी चाहिए. असिस्टेंट इंजीनियर पोस्ट के लिए BTech या BE (Civil) की डिग्री होनी चाहिए. यूपी को-ऑपरेटिव बैंक रिक्रूट्मेंट 2026 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 40 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

UP Bank Recruitment 2026 Notice Check Here

सैलरी स्ट्रक्चर 

यूपी को-ऑपरेटिव बैंक रिक्रूट्मेंट 2026 के तहत कुल 116 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है. सभी पदों पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी के अलावा कई सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा. इस भर्ती के माध्यम से सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की सैलरी डिटेल्स नीचे दी गई है- 

  • मैनेजर: 27,000-88,000 
  • जूनियर मैनेजर: 29,000-82,000 
  • असिस्टेंट: 25,000-64,000  
  • असिस्टेंट इंजीनियर: 56,000-1,77,000

यह भी पढ़ें: UPTET 2026 के लिए कल से करें आवेदन, जानें कब होगी परीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >