ASO in Railway Recruitment: अगर आप एक अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है. ग्रेजुएट पास कैंडिडेट्स के लिए SSC CGL 2026 के जरिए मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे में Assistant Section Officer यानी ASO के पद पर काम करने का मौका मिल रहा है. इस भर्ती के माध्यम से कैंडिडेट्स को अच्छी सैलरी, करियर ग्रोथ और अन्य कई सुविधाएं भी मिलती है. एसएससी सीजीएल 2026 की आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 22 जून 2026 तक है. कैंडिडेट्स SSC CGL की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
रेलवे में ASO का क्या काम होता है?
रेलवे में एएसओ की नौकरी पूरी तरह से एक डेस्क जॉब (ऑफिस वर्क) है. इसमें आपको कोई फील्ड वर्क या शिफ्ट में काम नहीं करना होता.
- फाइलों का मैनेजमेंट: रेलवे की नई नीतियों, प्रोजेक्ट्स, बजट और सर्कुलर से जुड़ी फाइलों को तैयार करना और उन्हें अपने सीनियर अधिकारियों (जैसे- सेक्शन ऑफिसर या अंडर सेक्रेटरी) के पास भेजना होता है.
- संसदीय प्रश्न (Parliament Questions): संसद सत्र के दौरान जब रेलवे से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं, तो उनके सटीक जवाब और डेटा तैयार करने में एएसओ की मुख्य भूमिका होती है.
- आरटीआई (RTI) के जवाब: आम जनता द्वारा रेलवे से जुड़ी जो आरटीआई मांगी जाती हैं, उनके आधिकारिक जवाब तैयार करना.
SSC CGL 2026 ASO in Railway Recruitment Notification Check Here
ASO in Railway Recruitment Eligibility: योग्यता
कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की हो. इस पद के लिए आपकी उम्र 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. साथ ही ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल और एससी/एसटी उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल की सरकारी छूट मिलती है.
ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
- इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर SSC CGL 2026 का नोटिफिकेशन पर क्लिक करें.
- इसके बाद डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद फॉर्म भर सकते हैं.
- जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें.
- लास्ट में फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें.
ASO in Railway Recruitment: सैलरी डिटेल्स
मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे में ASO पोस्ट के लिए सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 7 के तहत सैलरी मिलेगी. पे लेवल 7 की सैलरी 44900 से 142400 रुपये प्रति महीने होगी. इसके अलावा DA, HRA, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य कई सरकारी सुविधाएं भी मिलती है.
यह भी पढ़ें: इंटेलिजेंस ब्यूरो में ASO बनने का मौका, सैलरी होगी 1.4 लाख से ज्यादा
