अजब गजब Job, जितनी मोटी नींद, उतनी मोटी Salary

Sleep Internship: एक अनोखी इंटर्नशिप, जिसमें सोने के लिए मिलेंगे पैसे. 9 घंटे सोने के लिए आपको लाखों मिलेंगे. अनोखी कंपनी की अनोखी इंटर्नशिप, Sleep Internship. इस नौकरी में आपकी नींद से ही आपकी कमाई है. जिसकी जितनी गहरी नींद, उसकी उतनी मोटी कमाई. चुने गए कैंडिडेट्स को लाखों में सैलरी मिलेगी. जानते हैं, ये नौकरी कौन सी है और इसके लिए कितनी सैलरी मिलेगी.

Sleep Internship: सुबह ऑफिस जाने के लिए अपनी नींद को मारना पड़ता है. सुबह सुबह सभी का मन करता है कि कुछ देर और सो लें. लेकिन दफ्तर जाने की मजबूरी है कि आदमी सो नहीं पाता. लेकिन जरा सोचिए कि अगर बिस्तर पर लेटे-लेटे भी हर महीने आपके बैंक अकाउंट में सैलरी आ जाए. सुनने में अटपटा लग रहा है न? पर ऐसा हो सकता है. ऐसी कंपनी है जो लोगों को सोने का पैसा दे रही है. वहीं अब इस कंपनी ने इंटर्नशिप की भी शुरुआत की है. 

Sleep Internship: अनोखी इंटर्नशिप, सोने का मौका

दरअसल, जानी-मानी फनीर्चर और गद्दे बनाने वाली कंपनी Wakefit लोगों को सोने के पैसे देती है. इस कंपनी ने अब एक अनोखी इंटर्नशिप शुरू की है, जिसमें आपका काम सिर्फ और सिर्फ सोना है. कंपनी ने अपनी Sleep Internship का 5वां सीजन लॉन्च किया है.

Sleep Internship: 9 घंटे सोने के लिए मिलेगी सैलरी

Sleep Internship के लिए चुने गए लोगों को कंपनी के नए गद्दों पर रोजाना 9 घंटे सोना होगा. सोने के बाद आपको उन गद्दों का अनुभव कंपनी को बताना होगा. यह एक ऐसा जॉब है, जिसमें आपके सोने से कंपनी को फायदा होगा. 

Sleep Internship Salary: कितनी मिलेगी सैलरी?

इस अनोखी “नींद की नौकरी” में कमाई भी गजब की है. कंपनी का कहना है कि चुने गए इंटर्न्स को 10 लाख रुपये तक मिल सकते हैं. यानी जितना गहरी और बेहतर नींद, उतनी मोटी उनकी कमाई होगी. हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब इस कंपनी ने इस तरह की इंटर्नशिप शुरू की है. इससे पहले भी इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के कई सीजन आ चुके हैं.

Sleep Internship Steps To Apply: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले Wakefit की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 
  • इसके बाद “Apply Now” पर क्लिक करें 
  • रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन करें और बेसिक डिटेल्स भरें
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई पर्सनल, कॉन्टैक्ट और क्वालिफिकेशन जानकारी पूरी करें
  • “Why should we select you” वाले सेक्शन में लिखें कि आप सबसे अच्छे “Sleeper” क्यों हैं, जैसे आपकी स्लीप रूटीन, कंसिस्टेंसी, स्लीप-ट्रैकर डेटा या स्लीप हाइजीन की आदतें
  • अगर मांगा जाए तो फोटो, आईडी प्रूफ या छोटा वीडियो/लिंक अटैच करें
  • डिक्लेरेशन और टर्म्स को पढ़कर चेकबॉक्स सिलेक्ट करें
  • फॉर्म सबमिट करें और जनरेट हुआ एप्लिकेशन नंबर नोट कर लें 

यह भी पढ़ें- ChatGPT में जॉब पाने का मौका, OpenAI खोलेगी भारत में ऑफिस, नौकरियों की बहार

यह भी पढ़ें- कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन, देखें High Salary वाले टॉप कोर्स 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >