Sarkari Naukri: रेल मंत्रालय में 600 पदों पर निकली भर्ती, 1.5 लाख तक होगा वेतन

Sarkari Naukri: रेल मंत्रालय के अंतर्गत DFCCIL (डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) ने 600 से अधिक पदों पर भर्ती की सूचना जारी की है.

Sarkari Naukri: रेल मंत्रालय की कंपनी DFCCIL ने एमटीएस, जूनियर मैनेजर और एग्जीक्यूटिव के पदों पर वैकेंसी निकाली है. DFCCIL ने जूनियर मैनेजर (फाइनेंस) के 03, एग्जीक्यूटिव (सिविल) के 36,एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रिकल) के 64,एग्जीक्यूटिव(सिग्नल,टेलीकम्यूनिकेशन) के 75 और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 464 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन जारी कर दिया है. 18 से और अधिकतम उम्र 30 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन के सकते हैं, साथ ही एमटीएस के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित वर्गों को छूट नियमानुसार मिलेगी. जूनियर मैनेजर के पद पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों का CA/CMA फाइनल परीक्षा में पास होना आवश्यक है. साथ ही सिविल एक्जीक्यूटिव के पद पर आवेदन के लिए इंजीनियरिंग में विभिन्न डिप्लोमा होना अनिवार्य है. जूनियर मैनेजर और एग्जीक्यूटिव के लिए 1000 रूपये और एमटीएस के लिए 500 आवेदन शुल्क अभ्यर्थियों को देना होगा. अभ्यार्थी DFCCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं.

कितना है आवेदन शुल्क?

  • 1)अन्य सभी पदों के लिए यूआर (जनरल)/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹1000
  • 2)एमटीएस यूआर(UR)/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए: ₹500
  • 3)एससी/एसटी/पीएच: ₹0/-

क्या होगी चयन प्रक्रिया ?

अभ्यर्थियों का चयन CBT 1 और CBT 2, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा. वहीं एमटीएस के लिए अभ्यर्थियों को पीईटी (PET) देना होगा. परीक्षा में ¼ की नेगेटिव मार्किंग भी होगी.

कितने पदों पर होगी भर्ती?

DFCCIL ने कुल 642 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी किया है, जिसमें पदों की संख्या

1.जूनियर मैनेजर (फाइनेंस) – 03
2.एग्जीक्यूटिव (सिविल)- 36
3.एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रिकल)- 64
4.एग्जीक्यूटिव (सिग्नल, टेलीकम्यूनिकेशन)- 75
5.मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)-464

Also Read: Success Story: बिहार के लाल का परमाणु ऊर्जा विभाग में हुआ चयन, सैलरी जानकर दंग रह जाएंगे आप

Also Read: Success Story: बिहार की इस बेटी ने गांव वालों का तोड़ा घमंड, पढ़ने से रोका तो UPSC क्रैक कर बनी IAS अफसर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >