आबकारी विभाग में 12वीं पास के लिए वैकेंसी, सैलरी होगी 90000 से ज्यादा, तुरंत करें अप्लाई

RSSB Recruitment 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. राजस्थान के आबकारी विभाग में नौकरी पाने का शानदार मौका है. इस भर्ती के माध्यम से विभाग में जमादार पदों पर भर्तियां होंगी. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है.

RSSB Recruitment 2025: राजस्थान के सरकारी विभागों में नौकरी पाने का शानदार मौका है. राजस्थान सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की तरफ से आबकारी विभाग में जमादार के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 72 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2025 तय की गई है. इसलिए आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन करें ताकि किसी तरह की तकनीकी दिक्कत से बचा जा सके.

RSSB Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Recruitment Advertisement” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब “Jamadars Recruitment 2025” के नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें.
  • अब “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें और SSO ID के जरिए लॉगिन करें.
  • अगर SSO ID नहीं है, तो पहले नया रजिस्ट्रेशन करें.
  • मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें.
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें, ताकि आगे जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके.

RSSB Jamadar Recruitment 2025 Notification Check here

RSSB Jamadar Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज भी मांगी गई है. उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 18 साल से कम नहीं और 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी.

सैलरी डिटेल्स

इस पद पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों को पे लेवल-5 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें बेसिक पे 29,900 रुपये से 92,300 रुपये प्रति माह तक होगी. इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएंगी. पूरी डिटेल्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 45000 पदों के लिए पहले करें OTR

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >