Graduates के लिए सुनहरा मौका, 368 पदों पर निकली जबरदस्त भर्ती

RRB Recruitment: रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. रेलवे ने 368 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है. अप्लाई करने से पहले आयु सीमा, आवेदन शुल्क और शैक्षणिक योग्यता देख लें.

RRB Recruitment: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती उन युवाओं के लिए बड़ा अवसर है, जो रेलवे (Railway Jobs) में करियर बनाना चाहते हैं. हालांकि, इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स का ग्रेजुएट होना जरूरी है. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2025 तय की गई है. रेलवे ने आयु सीमा, फीस और पात्रता से जुड़ी जरूरी शर्तें भी तय की हैं. आवेदन करने से पहले सभी आयु सीमा, योग्यता आदि से जुड़ी सभी डिटेल्स देख लें. 

RRB Recruitment Important Dates: देखें महत्पूर्ण डेट्स 

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 14 अक्टूबर 2025
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 16 अक्टूबर 2025

RRB Recruitment Qualification: ग्रेजुएशन डिग्री अनिवार्य है

इस भर्ती के तहत कुल 368 पदों पर भर्ती होगी. आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. कैंडिडेट्स का मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन होना जरूरी है. 

RRB Recruitment Age Limit: आयु सीमा

  • न्यूनतम 20 वर्ष
  • अधिकतम 33 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट)

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी

RRB Recruitment Application fees: आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस – 500 रुपये
  • एससी / एसटी / पीएच और महिला – 250 रुपये

यह भी पढ़ें- इंजीनियर इस सेक्टर में बना सकते हैं करियर, मिलेगी High Salary 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >