रेलवे में Sarkari Naukri का सुनहरा मौका, 8000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती

RRB NTPC Recruitment: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने युवाओं के लिए जबरदस्त भर्ती निकाली है. रेलवे की इस भर्ती के तहत कुल 8,875 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. ये भर्ती NTPC के तहत की जाएगी. अभी सिर्फ शॉर्ट नोटिस जारी हुआ. आवेदन प्रक्रिया नवंबर महीने तक शुरू होगी. आइए, जानते हैं किन पदों पर और कितनी वैकेंसी निकाली गई है.

RRB NTPC Recruitment: अगर आप रेलवे की नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 8000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है. इस भर्ती के जरिए नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के पदों पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर से नवंबर के बीच शुरू होगी. अगर आप भी रेलवे बोर्ड की इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो पहले पोस्ट डिटेल, आवेदन प्रक्रिया, योग्यता समेत अन्य डिटेल हासिल कर लें. 

RRB NTPC Recruitment Post Details: कुल पदों का विवरण

रेलवे की इस भर्ती के तहत कुल 8,875 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इस भर्ती के तहत वाणिज्यिक क्लर्क, लेखा क्लर्क, कनिष्ठ टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क, वरिष्ठ क्लर्क-सह-टाइपिस्ट, यातायात सहायक समेत कई पद भरे जाएंगे. 

कुल पद- 8,875 

  • स्नातक (Graduate) पद – 5,817
  • 12वीं पास (UG) पद – 3,058

RRB NTPC Recruitment Eligibility: शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा 

  • 12वीं पास उम्मीदवार – आयु 18 से 30 वर्ष।
  • स्नातक उम्मीदवार – अधिकतम आयु 33 वर्ष।
  • आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC, PwD, पूर्व सैनिक) को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी. 

RRB NTPC Recruitment Application Fees: आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी, EWS – 500 रुपये 
  • SC, ST, PwD, महिला व पूर्व सैनिक – 250 रुपये 

RRB NTPC Recruitment Selection Process: चयन प्रक्रिया

  • CBT-1 और CBT-2 परीक्षा
  • पदानुसार स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट/एप्टीट्यूड टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट

RRB NTPC Recruitment Steps To Apply: ऐसे करें आवेदन 

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in
  •  या क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाएं. 
  • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें. 
  • रजिस्ट्रेशन विवरण से लॉगिन कर आवेदन पत्र भरें. 
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स और फोटो अपलोड करें. 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें. 

यह भी पढ़ें- खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने निकाली शानदार Vacancy 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >