21997 पद पर भर्ती के लिए अप्लाई करने का एक और मौका, RRB ने बढ़ाई लास्ट डेट

RRB Group D Vacancy 2026: रेलवे ग्रुप-डी के लिए पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 2 मार्च 2026 थी. अब इसे बढ़ा दिया गया है. रेलवे की नौकरी पाना चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है.

RRB Group D Vacancy 2026: रेलवे ग्रुप डी के 21997 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई थी. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है. अब कैंडिडेट्स 9 मार्च 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. वहीं फीस जमा करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 11 मार्च 2026 तक का समय है.

इससे पहले क्या थी लास्ट डेट?

रेलवे ग्रुप-डी के लिए पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 2 मार्च 2026 थी. वहीं फीस जमा करने की लास्ट डेट 4 मार्च थी. हालांकि, अब कैंडिडेट्स को एक और मौका दिया गया है. अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स www.rrbapply.gov.in पर जाएं.

एक ही RRB जोन के लिए आवेदन मान्य

उम्मीदवार केवल एक रेलवे जोन (RRB) के लिए ही फॉर्म भर सकते हैं. एक से अधिक RRB में आवेदन करने पर फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा. हालांकि, एक ही RRB के अंदर कई पदों के लिए एक ही फॉर्म में प्रेफरेंस दे सकते हैं. अलग-अलग फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है.

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • स्कैन किया हुआ पासपोर्ट साइज फोटो और साइन
  • 10वीं पास सर्टिफिकेट या ITI प्रमाणपत्र
  • वैध फोटो आईडी (आधार, पैन आदि)
  • आरक्षण श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

आयु सीमा


आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष निर्धारित है. आयु की गणना 01 जनवरी 2026 से की जाएगी.

आयु में छूट

  • OBC (NCL) वर्ग को 3 वर्ष की छूट
  • SC/ST वर्ग को 5 वर्ष की छूट
  • जन्म तिथि सीमा (कैटेगरी अनुसार)
  • अनारक्षित/EWS: 02 जनवरी 1993 से 01 जनवरी 2008 के बीच जन्म
  • OBC (NCL): 02 जनवरी 1990 से 01 जनवरी 2008 के बीच जन्म
  • SC/ST: 02 जनवरी 1988 से 01 जनवरी 2008 के बीच जन्म

चयन प्रक्रिया


चयन सिंगल स्टेज कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के आधार पर होगा. CBT पास करने वाले कैंडिडेट्स को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा.

परीक्षा पैटर्न

  • CBT परीक्षा पैटर्न
  • परीक्षा 90 मिनट की होगी और कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे.
  • जनरल साइंस -25 प्रश्न
  • मैथ्स -25 प्रश्न
  • जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग -30 प्रश्न
  • जनरल अवेयरनेस व करेंट अफेयर्स -20 प्रश्न

यह भी पढ़ें- IBPS ने जारी किया क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट, जानिए आगे की प्रक्रिया 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >