रांची यूनिवर्सिटी में नौकरी का मौका, हर महीने मिलेंगे 12000 रुपये

Ranchi University Apprenticeship 2026: रांची यूनिवर्सिटी ने ग्रेजुएशन पास युवाओं के लिए 156 पदों पर अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग निकाली है. इसमें हर महीने 12000 रुपये स्टाइपेंड दी जाएगी. जानें क्या है योग्यता.

Ranchi University Apprenticeship 2026: अगर आपने रांची यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली है और नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है. रांची यूनिवर्सिटी अपने ग्रेजुएशन पास स्टूडेंट्स के लिए एक साल का खास अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम लेकर आया है.

इस प्रोग्राम के जरिए युवाओं को न सिर्फ काम सीखने का मौका मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने एक तय सैलरी (स्टाइपेंड) भी दी जाएगी. कोर्स पूरा होने के बाद एक सर्टिफिकेट भी मिलेगा, जो फ्यूचर में अच्छी नौकरी दिलाने में बहुत मददगार साबित होगा. आइए, इस अप्रेंटिसशिप (Ranchi University Apprenticeship 2026) से जुड़ी जरूरी बातें जानते हैं. 

क्या है यह अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम और कितने पद हैं?

रांची यूनिवर्सिटी की ओर से कुल 156 पदों पर अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन निकाले गए हैं. यह पूरी तरह से एक ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य युवाओं को प्रैक्टिकल काम सिखाकर उन्हें भविष्य के रोजगार के लिए तैयार करना है.इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 25 मई 2026 है. इच्छुक कैंडिडेट्स यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से फॉर्म भर सकते हैं.

यूनिवर्सिटी मुख्यालय से लेकर कॉलेजों में होगी तैनाती

खास बात यह है कि सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सिर्फ मुख्य यूनिवर्सिटी में ही नहीं, बल्कि इसके अंतर्गत आने वाले अलग-अलग कॉलेजों में काम करने का मौका मिलेगा. कुल 19 जगहों पर सीटें बांटी गई हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं:

क्र.सं.कॉलेज / कैंपस का नामनिर्धारित सीटें
1.रांची यूनिवर्सिटी मुख्यालय (Main Campus)16
2.डोरंडा कॉलेज10
3.मारवाड़ी कॉलेज10
4.रांची विमेंस कॉलेज10
5.रामलखन सिंह यादव कॉलेज10
6.एसएस मेमोरियल कॉलेज10
7.बीएस कॉलेज लोहरदगा09
8.सिमडेगा कॉलेज08
9.बिरसा कॉलेज खूंटी07
10.मांडर, बुंडू, बानो और घाघरा के कॉलेज(अन्य शेष सीटें)

Ranchi University Apprenticeship 2026: किन विभागों (Post) में सीखने को मिलेगा काम?

इस अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के तहत अलग-अलग कैटेगरी और विभागों में सीटें तय की गई हैं, ताकि छात्र अपनी रुचि के हिसाब से काम सीख सकें:

  • एडमिनिस्ट्रेशन: इसमें सबसे ज्यादा सीटें हैं, जहां कुल पदों की संख्या के हिसाब से प्रशासनिक काम सिखाया जाएगा.
  • अकाउंट सेक्शन: यहां पैसों के लेन-देन और हिसाब-किताब से जुड़ा काम सीखने को मिलेगा.
  • लैब असिस्टेंट: फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी और कंप्यूटर लैब के लिए भी युवाओं का चयन होगा.
  • लाइब्रेरी: किताबों के रख-रखाव और लाइब्रेरी मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी.

Ranchi University Apprenticeship 2026: कौन कर सकता है अप्लाई? 

  • इस अप्रेंटिसशिप के लिए सिर्फ वही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने साल 2021 से लेकर 2025 के बीच अपनी ग्रेजुएशन की परीक्षा पास की है.
  • आवेदन मिलने के बाद यूनिवर्सिटी सभी फॉर्म्स की जांच करेगी. इसके बाद ग्रेजुएशन में मिले नंबरों और प्रतिशत (Marks Percentage) के आधार पर एक शॉर्टलिस्ट तैयार की जाएगी. कोई अलग से परीक्षा नहीं होगी.
  • जिन छात्रों का नाम शॉर्टलिस्ट में आएगा, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए यूनिवर्सिटी बुलाया जाएगा. अगर किसी के डॉक्यूमेंट गलत पाए गए, तो उनका आवेदन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा.

हर महीने मिलेंगे 12,000 रुपये और एक्सपिरियंस सर्टिफिकेट

इस अप्रेंटिसशिप (Ranchi University Apprenticeship 2026) में सिलेक्शन के बाद स्टूडेंट्स को एक साल तक हर महीने 12,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा. इसमें से 7,500 रुपये झारखंड सरकार की तरफ से और 4,500 रुपये रांची यूनिवर्सिटी की ओर से दिए जाएंगे.

यह पूरा प्रोग्राम ‘नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम’ (NATS) का हिस्सा है. एक साल की ट्रेनिंग खत्म होने के बाद सभी छात्रों को काम के अनुभव का सर्टिफिकेट मिलेगा, जिसके दम पर वे आगे किसी भी सरकारी या प्राइवेट इंस्टीट्यूट में आसानी से एक अच्छी नौकरी पा सकेंगे.

यह भी पढ़ें: फिलीपींस के इन टॉप मेडिकल कॉलेज से, कम खर्च में पूरा करें डॉक्टर बनने का सपना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >