रेलवे में 10वीं पास के लिए 1644 वैकेंसी, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

Railway Job 2026: इंडियन रेलवे के साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे जोन में अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती के जरिए कुल 1644 पद भरे जाएंगे. ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने 10वीं पास कर ली है और रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह शानदार मौका है.

Railway Job 2026: साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे की तरफ से निकली यह भर्ती साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे रायपुर डिवीजन और वैगन रिपेयर शॉप रायपुर के लिए निकाली गई है. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार तय तारीख तक फॉर्म भर सकते हैं. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- secr.indianrailways.gov.in पर जाना होगा.

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मई 2026 से शुरू हो गई है. उम्मीदवार 4 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म पूरा करने की आखिरी तारीख भी 4 जून 2026 ही तय की गई है.

Railway Job 2026: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो, सिग्नेचर और आईडी प्रूफ अपलोड करें.
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से चेक करें.
  • अंतिम सबमिट के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें.

कितनी है वैकेंसी?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1644 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसमें DRM ऑफिस रायपुर डिवीजन के लिए 1363 पद और वैगन रिपेयर शॉप रायपुर के लिए 281 पद शामिल हैं. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें.

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट भी मांगा जा सकता है. उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: सरकारी कंपनी में टेक्नीशियन की वैकेंसी, हर दिन मिलेगें 1583 रुपये, यहां करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >