बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी पाने का मौका, 10वीं पास के लिए 2162 पदों पर वैकेंसी

Railway Job 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है. रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की ओर से नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिसशिप के पदों भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 2162 पदों पर भर्तियां होंगी. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाना होगा.

Railway Job 2025: रेलवे में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (NWR) में अप्रेंटिसशिप के तहत भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 2162 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 2 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाना होगा.

How to Apply for Railway Job: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए “Apprentice Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब “Apply Online” ऑप्शन चुनें और रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • मांगी गई जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें.
  • फीस का भुगतान करें (यदि लागू हो) और फॉर्म सबमिट करें.
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रख लें.

Railway Job 2025 Apprentice Post Notification यहां चेक करें.

How Many Railway Apprentice Job Post: कितने पदों पर होंगी भर्तियां?

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, जयपुर की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 2162 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले से शुरू हो चुकी है और आखिरी तिथि 2 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है. इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि आखिरी दिनों की तकनीकी समस्या से बचा जा सके.

What is Eligibility for Railway Apprentice: कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा (10+2 सिस्टम) में न्यूनतम 50% अंक के साथ पास होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए, जो NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त हो.

What is Age Railway Apprentice: किस उम्र के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 2 नवंबर 2025 तक 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. यानी उम्मीदवार की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं, एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: 12वीं पास महिलाओं के लिए है ये सरकारी नौकरी, देखें चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल  

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >