लोकल बैंक ऑफिसर के 1000 पोस्ट पर निकली वैकेंसी, 85000 तक होगी सैलरी

Bank Recruitment: पंजाब एंड सिंध बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर के पोस्ट में 1000 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. एप्लीकेशन प्रोसेस 31 मार्च 2026 से शुरू हो गई है. इस भर्ती के माध्यम से सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की सैलरी 85000 होगी.

Bank Recruitment: पंजाब एंड सिंध बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पोस्ट पर 1,000 वैकेंसी निकाली हैं. अगर आप बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं और आपके पास एक्सपिरियंस है, तो यह (Bank Recruitment) आपके लिए एक बेहतरीन मौका है. कैंडिडेट्स PSB की ऑफिशियल वेबसाइट punjabandsind.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. एप्लीकेशन प्रोसेस 31 मार्च 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 20 अप्रैल 2026 तक है. फीस जमा करने की लास्ट डेट भी यही है. 

पंजाब एंड सिंध बैंक भर्ती 2026: 1000 पदों पर सुनहरा मौका

पंजाब एंड सिंध बैंक ने देश के 17 अलग-अलग राज्यों के लिए यह भर्ती निकाली है. खास बात यह है कि इसमें उत्तर प्रदेश (200 पद), गुजरात (125 पद) और पंजाब (100 पद) में सबसे ज्यादा वैकेंसी हैं. इसके अलावा छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी काफी सीटें हैं. 

स्टेट वाइज वैकेंसी डिटेल्स

योग्यता (Eligibility Criteria)

यह एक Lateral Recruitment है, इसलिए इसमें पढ़ाई के साथ-साथ अनुभव भी मांगा गया है. कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से ग्रेजुएशन पास होने चाहिए. साथ ही किसी भी कमर्शियल बैंक या रीजनल रूरल बैंक (RRB) में ऑफिसर के तौर पर कम से कम 1.5 साल का एक्सपिरियंस होना अनिवार्य है. 

Punjab and Sind Bank Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले PSB की ऑफिशियल वेबसाइट punjabandsind.bank.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Recruitment सेक्शन खोलें. 
  • LBO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब अपना डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें. 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर फीस का भुगतान करें. 
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें. 

Punjab and Sind Bank Recruitment 2026 Notice Check Here

आयु सीमा और सैलरी डिटेल्स 

लोकल बैंक ऑफिसर के पोस्ट (Bank Recruitment) में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 20 से 30 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को JMGS-I स्केल में रखा जाएगा, जिसकी सैलरी लगभग 48,480 से 85,920 रुपये प्रतिमाह होगी. साथ ही अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे. 

यह भी पढ़ें: NIA में नौकरी पाने का मौका, 12वीं पास को मिलेगी 90000 से ज्यादा सैलरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >