NTA में ट्रांसलेटर रिव्यूअर बनने का मौका, 13 भारतीय भाषा में होगा काम

NTA Translation Reviewer Recruitment: NTA ने ट्रांसलेशन रिव्यूअर के पद पर भर्ती निकाली है. कैंडिडेट्स को 13 भारतीय भाषाओं में परीक्षा सामग्री से जुड़े अनुवाद की समीक्षा करने का मौका मिलेगा. इस भर्ती के लिए 9 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने से पहले सारी डिटेल देख लें.

NTA Translation Reviewer Recruitment 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा सामग्री की क्वालिटी और भाषा की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए Translation Reviewer के तौर पर काम करने का अवसर दिया है. इस भूमिका में AI की मदद से तैयार किए गए अनुवादों की समीक्षा करनी होगी. इच्छुक और संबंधित भारतीय भाषाओं में अच्छी पकड़ रखने वाले कैंडिडेट्स ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

NTA में Translation Reviewer की क्या होगी जिम्ममेदारी?

Translation Reviewer के तौर पर चयनित लोगों को परीक्षा सामग्री के अनुवाद की समीक्षा करनी होगी. इसमें भाषा की सटीकता, स्पष्टता, एकरूपता और संदर्भ के अनुसार सही अर्थ की जांच शामिल होगी. NTA के अनुसार, AI आधारित अनुवाद के बढ़ते इस्तेमाल के बीच मानव विशेषज्ञों की भूमिका भाषाई गुणवत्ता बनाए रखने में महत्वपूर्ण है.


13 भारतीय भाषाओं में काम का मौका

इस अवसर के तहत उम्मीदवारों को 13 भारतीय भाषाओं में परीक्षा सामग्री से जुड़े अनुवाद की समीक्षा करने का मौका मिलेगा. इसके जरिए नेशनल लेवल की परीक्षाओं में इस्तेमाल होने वाली बहुभाषी सामग्री की गुणवत्ता बेहतर बनाने में योगदान दिया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: नई नौकरी की तलाश में हैं? करियर बदलने से पहले इन 5 बातों पर करें काम

AI Translation की करनी होगी समीक्षा

Translation Reviewer को AI की मदद से तैयार किए गए अनुवादों को जांचना होगा. समीक्षा के दौरान यह देखना होगा कि अनुवाद मूल सामग्री के अर्थ के अनुरूप है या नहीं. साथ ही भाषा में किसी तरह की गलती, अस्पष्टता या संदर्भ से जुड़ी समस्या होने पर उसे पहचानना होगा.

9 अक्टूबर 2026 तक आवेदन

NTA की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, Translation Reviewer के लिए आवेदन लिंक 9 अक्टूबर 2026 तक एक्टिव रहेगा. इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल लिंक के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए जारी किए गए QR कोड को स्कैन किया जा सकता है.

किसके लिए है यह अवसर?

भारतीय भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाले उम्मीदवार. भाषा और अनुवाद की बारीकियों को समझने वाले लोग. AI से तैयार किए गए अनुवाद की समीक्षा करने में इंटरेस्ट रखने वाले उम्मीदवार. भाषा की सटीकता और संदर्भ पर ध्यान देने वाले लोग.

ये भी पढ़ें: इग्नू में एडमिशन का एक और मौका, बढ़ी लास्ट डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >