Job Alert: 60000 की Salary के लिए शानदार वैकेंसी, 7 नवंबर से कर सकेंगे Apply

NPCIL Recruitment: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने डिप्टी मैनेजर और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पोस्ट पर भर्ती (Vacancy) निकाली है. इस भर्ती के तहत कैंडिडेट्स 27 नवंबर तक अप्लाई (Apply) कर सकते हैं. अप्लाई करने से पहले देखें डिटेल.

NPCIL Recruitment: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके काम की है. न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) ने डिप्टी मैनेजर और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे अंतिम तारीख, योग्यता, आयु सीमा जैसी अन्य डिटेल्स यहां से हासिल करें.  

NPCIL Recruitment Last Date: क्या है लास्ट डेट?

इस भर्ती के तहत अप्लाई करने की प्रक्रिया 7 नवंबर 2025 से शुरू होगी. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 नवंबर 2025 है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे अप्लाई करने से पहले सभी डिटेल देखें. 

NPCIL Recruitment Age Limit: आयु सीमा 

  • डिप्यूटी मैनेजर – 18-30 साल 
  • जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर – 21-30 साल 

NPCIL Recruitment Salary: क्या है सैलरी? 

  • डिप्यूटी मैनेजर – 56,100 रुपये 
  • जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर – 35,400 रुपये 

NPCIL Recruitment How To Apply: कैसे करें अप्लाई? 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाएं. 
  • “Career Opportunities” के सेक्शन में जाएं. 
  • वहां NPCIL Recruitment वाले लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें. 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें. 
  • अंत में कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें. 

यह भी पढ़ें- कौन होते हैं ब्लॉकचेन डेवलपर, लाखों में होती है सैलरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >