LIC में बनना है ऑफिसर और इंजीनियर तो यहां करें आवेदन, निकली है शानदार भर्ती

LIC Recruitment 2025: एलआईसी ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन की अंतिम तिथि 8 सितंबर है. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू सहित कई चरणों के आधार पर होगा. सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है.

LIC Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए काम की खबर है. देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) में जबरदस्त भर्ती निकली है. एलआईसी ने भर्ती के लिए जो नोटिफिकेशन जारी किया है, उसके मुताबिक असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAE) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के पदों पर भर्ती निकाली गई है. 

LIC Recruitment 2025 Last Date: आज से शुरू है आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के तहत कुल 841 पदों पर नियुक्ति होगी. एलआईसी ने भर्ती के लिए जो नोटिफिकेशन जारी किया है, उसके मुताबिक असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAE) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक कैंडिडेट्स licindia.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें. आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त 2025 से शुरू हुई है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 सितंबर है. शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें.

LIC Recruitment 2025 Post Details: वैकेंसी डिटेल 

  • असिस्टेंट इंजीनियर्स (AE): 81 पद
  • असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO पेशलिट): 410 पद
  • असिस्टेंट एडमिनिट्रेटिव ऑफिसर (AAO जनरलिट): 350 पद

LIC Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क के रूप में एससी और एसटी और PwBD उम्मीदवारों के लिए 85 रुपये + ट्रांजेक्शन चार्ज + जीएसटी देना होगा. वहीं अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये + ट्रांजेक्शन चार्ज + जीएसटी देना होगा. 

यह भी पढ़ें- 55 वर्ष में भी बन सकते हैं आर्मी स्कूल के शिक्षक, जल्दी करें आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >