जम्मू कश्मीर में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 81000 से ज्यादा

JKSSB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. जम्मू एंड कश्मीर सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड यानी JKSSB ने Veterinary Pharmacist और Assistant Compiler के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 194 पद भरे जाएंगे.

JKSSB Recruitment 2026: जम्मू एंड कश्मीर सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड यानी JKSSB की तरफ से निकली इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में की जाएगी. भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी और आवेदन लिंक JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर उपलब्ध है.

JKSSB Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं.
  • Recruitment सेक्शन में जाकर भर्ती नोटिफिकेशन खोलें.
  • Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें.
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

कौन कर सकता है आवेदन?

JKSSB भर्ती 2026 में अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता तय की गई है. Veterinary Pharmacist पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Sc डिग्री होनी चाहिए. साथ ही Zoology विषय पढ़ा होना जरूरी है.

वहीं Assistant Compiler पद के लिए उम्मीदवार का 10+2 पास होना जरूरी रखा गया है. अगर आपके पास यह योग्यता है, तो आप आसानी से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 4 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें सैलरी 25,500 रुपये से 81,000 रुपये तक हो सकती है.

आवेदन की तारीख

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 19 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. इसलिए आखिरी तारीख का इंतजार करने की बजाय समय रहते फॉर्म भरना बेहतर रहेगा.

आवेदन फीस की बात करें तो General और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये फीस देनी होगी. वहीं SC, ST, EWS, ST-1 और ST-2 वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 500 रुपये तय की गई है. फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को जापान में इंटर्नशिप करने का मौका, ऐसे करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >