IOCL में 405 पोस्ट पर नौकरी पाने का मौका, तुरंत करें अप्लाई

IOCL Recruitment 2026: इस भर्ती के माध्यम से कुल 405 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है. IOCL रिक्रूट्मेंट उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है, जो टेक्निकल या ग्रेजुएट बैकग्राउंड से हैं. इस वैकेंसी में अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- iocl.com पर जाना होगा.

IOCL Recruitment 2026: आज के समय में हर युवा एक ऐसी नौकरी चाहता है, जहां न सिर्फ अच्छी सैलरी मिले, बल्कि सीखने और आगे बढ़ने के मौके भी हों. IOCL रिक्रूट्मेंट 2026 के तहत 405 पोस्ट पर निकली यह भर्ती उन कैंडिडेट्स के लिए शानदार मौका है, जो टेक्निकल या जनरल एजुकेशन के बाद इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं. कैंडिडेट्स IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. एप्लीकेशन प्रोसेस 11 मार्च 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 26 मार्च 2026 तक है. 

IOCL Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाएं. 
  • अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें. 
  • होमपेज पर IOCL Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • लास्ट में फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

सिलेक्शन प्रोसेस 

सबसे पहले कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है. यह लिस्ट 10वीं, ITI, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन के मार्क्स के आधार पर बनती है. मेरिट लिस्ट में आने वाले कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाता है. लास्ट में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स का मेडिकल टेस्ट होता है. 

आयु सीमा और वैकेंसी डिटेल्स 

IOCL भर्ती (IOCL Recruitment 2026) के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 24 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. नीचे वैकेंसी डिटेल्स दी गई है. 

पोस्टकुल पद एलिजिबिलिटी 
Technician Apprentice1503 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा
Trade Apprentice (ITI)12010वीं पास और रिलेटेड ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट
Graduate Apprentice80किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन (BA/BSc/BCom)
Trade Apprentice (DEO)3512वीं (HSC) पास
Retail Sales Associate2012वीं पास (Non-Graduate)
कुल पोस्ट 405

यह भी पढ़ें: ग्रेजुएट कैंडिडेट्स के लिए सुनहरा मौका! UPSSSC ने निकाली 2759 पोस्ट पर भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >