DSSSB MTS Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सैलरी होगी 56000 से ज्यादा

DSSSB MTS Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. दिल्ली सबोर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) की तरफ से मल्टी टास्किंग स्टाफ के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 714 पदों पर भर्तियां होंगी.

DSSSB MTS Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ये बढ़िया मौका है. दिल्ली सबोर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड यानी DSSSB ने मल्टी टास्किंग स्टाफ यानी MTS के 714 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 10वीं पास युवा इस भर्ती के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं. सैलरी भी पे लेवल 1 के तहत 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक दी जाएगी. चलिए इस भर्ती के बारे में आसान भाषा में पूरी जानकारी जानते हैं.क हो सकती है.

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर 2025 से शुरू होगी. फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2026 तय की गई है. यानी करीब एक महीने का समय कैंडिडेट्स को मिलेगा. आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही किए जाएंगे. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाना होगा.

DSSSB MTS Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले dsssb.delhi.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर Recruitment सेक्शन में जाएं और MTS Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब Registration करें या अगर पहले से अकाउंट है तो Login करें.
  • ऑनलाइन फॉर्म को ध्यान से भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • आखिर में फीस सबमिट करके फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें.

DSSSB MTS Recruitment 2025 Notification Check Here

DSSSB MTS Eligibility: योग्यता और उम्र सीमा

इस वैकेंसी के लिए सबसे जरूरी चीज 10वीं पास होना है. अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास कर रखा है तो आप इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं. उम्र सीमा भी बिल्कुल सामान्य रखी गई है. न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 27 साल होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी को नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी मिलेगी.

Delhi MTS Salary: कितनी मिलेगी सैलरी?

सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 1 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें शुरुआती सैलरी 18,000 रुपये मासिक से शुरू होती है और अनुभव बढ़ने के साथ 56,900 रुपये तक जा सकती है. इसके अलावा दिल्ली सरकार के सभी भत्ते, मेडिकल सुविधा और जॉब सिक्योरिटी भी मिलती है.

यह भी पढ़ें: बैंक में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 64000 से ज्यादा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >