DRDO Internship 2026: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने 2026 के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम की जानकारी जारी की है. यह इंटर्नशिप खासतौर पर इंजीनियरिंग और साइंस बैकग्राउंड के छात्रों के लिए बेहतरीन अवसर मानी जाती है, जहां उन्हें देश की टॉप डिफेंस रिसर्च लैब्स में काम करने का मौका मिलता है.
कौन कर सकता है आवेदन?
DRDO इंटर्नशिप के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से BTech, MTech, MSc या अन्य टेक्निकल कोर्स कर रहे हैं. उम्मीदवारों का अकादमिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए और संबंधित विषय में रुचि भी जरूरी है.
किन लैब्स में मिलता है मौका?
इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को DRDO की अलग-अलग लैब्स जैसे DRDL, VRDE, ARDE, LRDE आदि में काम करने का अवसर दिया जाता है. यहां छात्र लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं और रिसर्च का अनुभव हासिल करते हैं.
स्टाइपेंड मिलेगा या नहीं?
DRDO की इंटर्नशिप में कई बार स्टाइपेंड नहीं दिया जाता, लेकिन कुछ लैब्स अपने नियमों के अनुसार सीमित स्टाइपेंड ऑफर कर सकती हैं. हालांकि, यहां मिलने वाला एक्सपीरियंस और सर्टिफिकेट करियर के लिहाज से काफी वैल्यूएबल होता है.
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं
- Careers या Internship सेक्शन में जाएं
- संबंधित लैब की नोटिफिकेशन देखें
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर भरें
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ संबंधित लैब को भेजें
जानें चयन प्रक्रिया
इंटर्नशिप के लिए चयन अकादमिक परफॉर्मेंस और संस्थान की सिफारिश के आधार पर होता है. कुछ मामलों में इंटरव्यू भी लिया जा सकता है.
क्यों करें DRDO इंटर्नशिप?
- डिफेंस सेक्टर में काम करने का अनुभव
- रिसर्च और टेक्निकल स्किल्स में सुधार
- करियर में बेहतर अवसर
यह भी पढ़ें- देश के टॉप संस्थान, यहां से करें कोर्स और बनाएं होटल मैनेजमेंट में करियर
