Cyber Crime Recruitment 2026: देश में बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने और डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने कुछ समय पहले 195 पदों पर भर्ती निकाली थी. अब इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ाकर 19 मई 2026 कर दिया गया है. गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले I4C ने विभिन्न टेक्निकल और मीडिया प्रोफेशनल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है.
I4C ने इस वैकेंसी के संबंध में नोटिस जारी की है. जारी नोटिस के अनुसार, यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी और चुने गए कैंडिडेट्स की नियुक्ति 3 साल के कार्यकाल के लिए होगी. उम्मीदवारों की पोस्टिंग नई दिल्ली और असम में की जा सकती है.
किन पदों पर होगी भर्ती?
I4C की ओर से जारी पोस्टर में बताया गया है कि मीडिया प्रोफेशनल्स समेत कई टेक्निकल पदों पर भर्ती की जा रही है. कुल 195 वैकेंसी उपलब्ध हैं. इन पदों के जरिए साइबर क्राइम रोकथाम, डिजिटल सुरक्षा और जागरूकता अभियानों को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है.
क्या होगा काम?
इस वैकेंसी के लिए चुने गए कैंडिडेट का काम साइबर अपराधों की निगरानी, डिजिटल सुरक्षा से जुड़े अभियानों, कम्युनिकेशन, आउटरीच और टेक्निकल सपोर्ट जैसे कार्यों में योगदान देना होगा. मीडिया प्रोफेशनल्स का काम जागरूकता अभियान और जनसंपर्क से जुड़ा हो सकता है.
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए आधिकारिक पोर्टल I4C Recruitment Portal पर जाकर फॉर्म भरना होगा.
यह भी पढ़ें- IIT Madras की BS Degree बनी स्टूडेंट्स की नई पसंद, बिना JEE भी मिलेगा एडमिशन
