छत्तीसगढ़ में कोर्ट मैनेजर के पद पर वैकेंसी, 56000 से ज्यादा होगी सैलरी

CGPSC Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) की तरफ से कोर्ट मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती में MBA की डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स आवेदन के पात्र हैं.

CGPSC Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) की तरफ से कोर्ट मैनेजर के पद पर वैकेंसी लंबे इंतजार के बाद निकली है. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को CGPSC की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाना होगा. इस भर्ती के माध्यम से कुल 22 पदों पर भर्तियां होंगी.

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी के लिए निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 28 अक्टूबर 2025 तक का समय दिया गया है. इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा जनवरी 2026 में होगी. इसमें आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

CGPSC Recruitment 2025: मैनेजर के पद पर करें आवेदन

  • सबसे पहले CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें.
  • यहां ADVERTISEMENT FOR COURT MANAGER EXAM-2025 के लिंक को चुनें.
  • अब “Apply Online” पर क्लिक करके नया पंजीकरण करें.
  • मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें.
  • सभी विवरण भरने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

CGPSC Recruitment 2025 for Court Manager Post Apply Here

CGPSC Court Manager Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से MBA की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा मैनेजमेंट में डिप्लोमा रखने वाले भी आवेदन के पात्र हैं. इसमें 5 साल का अनुभव मांगा गया है. इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 12 के तहत 56,100 रुपये सैलरी मिलेगी. इसके अलावा सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा.

कोर्ट मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 21 साल से ज्यादा होनी चाहिए. वहीं अधिकतम उम्र 30 साल रखी गई है. छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को 40 साल की उम्र तक आवेदन करने का विकल्प है. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या है IELTS परीक्षा, सफल होने पर मिलता है विदेश जाने का अवसर 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >