सेंट्रल बैंक में SO के पोस्ट पर निकली वैकेंसी, 23 मार्च तक करें अप्लाई

CBI SO Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है. इस रिक्रूट्मेंट के माध्यम से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पोस्ट में कुल 275 पदों की वैकेंसी निकाली गई है. ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 23 मार्च 2026 तक है. जाने कैसे करें आवेदन.

CBI SO Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पोस्ट पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस रिक्रूट्मेंट के तहत कुल 275 पोस्ट पर एलीजिबल कैंडिडेट्स की नियुक्ति की जाएगी.

इस भर्ती के माध्यम से बैंक आईटी, डिजिटल बैंकिंग, साइबर सिक्योरिटी और अन्य टेक्निकल फील्ड के एक्सपर्ट को शामिल करेगा. कैंडिडेट्स सेंट्रल बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. एप्लीकेशन प्रोसेस 28 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 23 मार्च 2026 तक है. 

CBI SO Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सेंट्रल बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें. 
  • वहां Specialist Officer Recruitment 2026 लिंक को खोलें. 
  • उसके बाद Apply Online पर क्लिक करें. 
  • अब अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर शुल्क का भुगतान करें. 
  • लास्ट में फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

एलिजिबिलिटी और आयु सीमा 

इस रिक्रूट्मेंट (CBI SO Recruitment 2026) के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से BTech की डिग्री होनी चाहिए. कुछ पोस्ट के लिए MCA, MTech या पोस्टग्रेजुएट डिग्री भी मांगी जाती है. साथ ही कंप्यूटर और टेक्निकल फील्ड की नॉलेज भी होना जरूरी है. स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पोस्ट में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 30 से 45 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

सैलरी डिटेल्स 

स्पेशलिस्ट ऑफिसर पोस्ट पर सिलेक्ट कैंडिडेट्स की सैलरी लगभग 48,000 से 1,20,000 रुपये प्रतिमाह हो सकती है. इसमें पोस्ट और स्केल के अनुसार सैलरी अलग-अलग भी हो सकता है. इस भर्ती के जरिए कुल 275 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है.

यह भी पढ़ें: MP में स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पोस्ट पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >