BPSC TRE 4.0 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. अब हर उम्मीदवार यही जानना चाहता है कि फॉर्म भरने के लिए कौन एलिजिबल है और CTET, STET का क्या रोल है. चलिए पूरी बात आसान भाषा में समझते हैं.
CTET और STET का पूरा फॉर्मूला
नोटिफिकेशन में साफ तौर पर CTET Paper-I को Classes 1–5 से, CTET Paper-II को Classes 6–8 से, STET Paper-I को Classes 9–10 से और STET Paper-II को Classes 11–12 से जोड़ा गया है. नीचे टेबल में यह फॉर्मूला और आसानी से समझ आएगा-
| क्लास लेवल | पद | जरूरी सर्टिफिकेट |
| 1-5 | प्राइमरी टीचर | CTET Paper-I या Bihar TET Paper-I |
| 6-8 | मिडिल स्कूल टीचर | CTET Paper-II या BTET Paper-II |
| 9-10 | सेकेंडरी टीचर | STET Paper-I |
| 9-10 | स्पेशल स्कूल टीचर | स्पेशल एजुकेशन क्वालिफिकेशन के साथ STET Paper-I |
| 11-12 | हायर सेकेंडरी टीचर | STET Paper-II |
एकेडमिक क्वालिफिकेशन भी जरूरी
सिर्फ CTET-STET काफी नहीं है, साथ में एकेडमिक डिग्री भी मैच होनी चाहिए. प्राइमरी टीचर पद के लिए कुछ ऑप्शन ये हैं:
- 12वीं में 50% मार्क्स के साथ 2 साल का DElEd, 4 साल का BElEd या 2 साल का डिप्लोमा इन स्पेशल एजुकेशन पास या अपीयरिंग
- ग्रेजुएशन में 50% मार्क्स के साथ 2 साल का DElEd
- मास्टर्स डिग्री में 55% मार्क्स के साथ DElEd
ये भी पढ़ें: BPSC TRE-4 में बढ़ेंगी 2 हजार सीटें? 34000 तक पहुंच सकता है पदों का आंकड़ा, जानिए सबकुछ
उम्र सीमा क्या है
उम्र को लेकर भी कैटेगरी वाइज अलग-अलग छूट दी गई है-
- सामान्य पुरुष: अधिकतम 37 साल
- सामान्य महिला: अधिकतम 40 साल
- BC और EBC: अधिकतम 40 साल
- SC-ST: अधिकतम 42 साल
- PwD: अधिकतम 47 साल
STET 2026 वालों के लिए खास बात
अगर आपने अभी तक STET पास नहीं किया लेकिन एग्जाम में बैठ रहे हैं तो भी टेंशन की बात नहीं. STET 2026 में अपीयरिंग कैंडिडेट भी अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन उन्हें क्वालिफाई करना जरूरी होगा वरना प्रीलिमिनरी एग्जाम का एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा.
एलिजिबल कैंडिडेट 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. फीस कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग है और पेमेंट सिर्फ ऑनलाइन मोड में BPSC के ऑफिशियल पोर्टल पर होगा. एक अच्छी बात यह भी है कि TRE एग्जाम में अटेंप्ट की कोई लिमिट नहीं है, कैंडिडेट जितनी बार चाहें अप्लाई कर सकते हैं, बशर्ते वे उम्र और बाकी एलिजिबिलिटी शर्तें पूरी करते हों.
ये भी पढ़ें: BPSC TRE 4 पर लेटेस्ट अपडेट, STET 2026 पास होना जरूरी
