BOB Manager Recruitment 2025: सरकारी बैंक में मैनेजर की वैकेंसी, सैलरी 65000 से ज्यादा, यहां करें आवेदन

BOB Manager Recruitment 2025: सरकारी बैंक में मैनेजर बनने का शानदार मौका सामने आया है. बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से मैनेजर सेल्स, मैनेजर एग्रीकल्चर सेल्स जैसे पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बैंक में कुल 417 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं.

BOB Manager Recruitment 2025: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो बैंक ऑफ बड़ौदा आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है. बैंक ने मैनेजर (BOB Manager) और एग्रीकल्चर सेल्स ऑफिसर के कुल 417 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 26 अगस्त 2025 है. इस भर्ती के जरिए योग्य उम्मीदवारों को मैनेजर पद पर नियुक्त किया जाएगा जहां सैलरी भी आकर्षक है.

BOB Manager Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत तीन प्रमुख पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है. मैनेजर (सेल्स) पद के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री आवश्यक है. वहीं ऑफिसर एग्रीकल्चर सेल्स और मैनेजर एग्रीकल्चर सेल्स के लिए कैंडिडेट्स के पास .एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, पशुपालन, वेटनरी साइंस, डेयरी साइंस, मत्स्य विज्ञान, फॉरेस्ट्री, एग्रीकल्चर बायोटेक्नोलॉजी, फूड टेक्नोलॉजी जैसे विषयों में चार साल की डिग्री होनी चाहिए.

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Careers” सेक्शन में जाएं और “Current Opportunities” पर क्लिक करें.
  • संबंधित भर्ती लिंक को खोलें और “Apply Now” बटन पर क्लिक करें.
  • अपनी डिटेल्स भरें, डॉक्युमेंट्स अपलोड करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

एप्लीकेशन फीस और सैलरी

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला और पूर्व सैनिक वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए फीस 175 रुपये रखी गई है. चयनित कैंडिडेट्स को पे लेवल 7 के अनुसार 64,820 रुपये से लेकर 93,960 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा. इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: जनरेटिव AI और ChatGPT से पाएं ये 5 नौकरियां, सैलरी होगी लाखों में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >