Bihar Young Professional Program: बिहार सरकार अब साइंस और टेक्नोलॉजी के फील्ड में नई ऊर्जा और मॉडर्न सोच के साथ आगे बढ़ने की पूरी तैयारी कर चुकी है. स्टेट के साइंस, टेक्नीशियन और टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने बिहार के टैलेंटेड युवाओं को सरकारी योजनाओं और बड़े प्रोजेक्ट्स से जोड़ने के लिए एक शानदार पहल की है, जिसका नाम है यंग प्रोफेशनल चयन संबंधी नीति 2026.
इस नई पॉलिसी के आने से पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं को न सिर्फ सरकारी सिस्टम में काम करने का मौका मिलेगा, बल्कि बिहार के विकास में सीधे भागीदारी करने का चांस भी मिलेगा. आइए जानते हैं कि युवाओं को इससे (Bihar Young Professional Program) क्या-क्या फायदे मिलने वाले हैं.
Bihar Young Professional Program: क्यों पड़ी इस नई नीति की जरूरत?
आज का दौर डिजिटल इंडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्टार्टअप्स का है. बिहार सरकार का मानना है कि तेजी से बदलती इस डिजिटल दुनिया की चुनौतियों से निपटने के लिए सरकारी संस्थानों में ऐसे युवाओं की जरूरत है जो नई टेक्नोलॉजी को अच्छे से समझते हों. इसी सोच के साथ यह नीति बनाई गई है ताकि कॉलेज से निकले फ्रेश और ट्रेंड युवाओं को रिसर्च, इनोवेशन और टेक्निकल कामों को रफ्तार देने की जिम्मेदारी सौंपी जा सके.
तीन अलग-अलग श्रेणियों में होगी भर्ती
सरकार इस नीति के तहत युवाओं को तीन अलग-अलग लेवल्स पर मौका देने जा रही है. हर कैटेगरी के लिए योग्यता के अलग नियम तय किए गए हैं:
- यंग प्रोफेशनल-I: यह लेवल उन छात्रों के लिए है जिन्होंने पॉलिटेक्निक या किसी इंस्टीट्यूट से डिप्लोमा किया है. इसके लिए डिप्लोमा में कम से कम 75% मार्क्स होना जरूरी है.
- यंग प्रोफेशनल-II: इस कैटेगरी में बीटेक पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकेंगे. इसके लिए BTech में कम से कम 60% मार्क्स होने चाहिए. साथ ही, पिछले 3 साल के भीतर का एक वैलिड GATE स्कोर होना भी अनिवार्य है.
- यंग प्रोफेशनल-III: यह सबसे हायर लेवल है जिसमें एमटेक (MTech) पास युवाओं को मौका मिलेगा. इसके लिए एमटेक में न्यूनतम 60% मार्क्स होने चाहिए और उनका एमटेक में एडमिशन भी GATE स्कोर के आधार पर ही हुआ हो.
कितने साल की होगी नौकरी और क्या हैं नियम?
अगर आपका सिलेक्शन इस नीति (Bihar Young Professional Program) के तहत होता है, तो शुरुआत में आपका कार्यकाल दो साल का होगा. लेकिन अगर आपका काम बेहतरीन रहता है और विभाग को आपकी जरूरत महसूस होती है, तो इस नौकरी को एक साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है. इसके अलावा, इस पूरी भर्ती प्रक्रिया में बिहार सरकार की आरक्षण नीति (Reservation Policy) का पूरा पालन किया जाएगा, ताकि हर वर्ग के युवाओं को बराबरी का मौका मिल सके.
इन बड़े सरकारी संस्थानों में मिलेगी पोस्टिंग
चयनित होने वाले यंग प्रोफेशनल्स को बिहार के कई नामी सरकारी और तकनीकी संस्थानों में काम करने का अनुभव मिलेगा. इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
- बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (BCST)
- बिहार रिमोट सेंसिंग एप्लिकेशंस सेंटर (BIRSAC)
- डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम साइंस सिटी (पटना)
- बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी
- तारामंडल (दरभंगा) और सब-रीजनल साइंस सेंटर (गया)
- राज्य के अलग-अलग सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट.
यह भी पढ़ें: MBA PhD के बाद नया ट्रेंड, जानें क्या है DBA डिग्री जिसके बाद नाम के आगे लगेगा ‘Doctor’
