Bihar Police Vacancy 2025: बिहार पुलिस में करनी है नौकरी? झटपट कर लें आवेदन, आज है आखिरी मौका

Bihar Police Vacancy 2025 Registration Last Date: बिहार सरकार की नौकरी करनी है और पुलिस बनना है तो ये खबर आपके काम की है. बिहार पुलिस में 4361 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. ये नियुक्ति सिपाही पदों पर की जाएगी. इसके लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है.

Bihar Police Vacancy 2025 Registration Last Date: केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती पटना की ओर से कुछ समय पहले चार हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई थी. इस भर्ती के लिए आज यानी कि 20 अगस्त 2025 को आवेदन करने की अंतिम तारीख है. सिपाही भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू हुई थी. 

Bihar Police Vacancy 2025 Post Details: इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत 4361 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. यहां देखें श्रेणी अनुसार कितने रिक्त पद हैं- 

  • अनारक्षित -1772 पद 
  • ईडब्ल्यूएस – 436 पद 
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग-  757 पद 
  • एससी- 632 पद
  • एसटी- 24 पद 

 इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करें. आधिकारिक वेबसाइट का पता है,  csbc.bihar.gov.in 

Bihar Police Vacancy 2025 Eligibility: योग्यता

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास अथवा समकक्ष योग्यता प्राप्त की होनी चाहिए.
  • हल्के व भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है.

Bihar Police Vacancy 2025 Salary: वेतनमान

21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक

Bihar Police Vacancy 2025 Age Limit:आयु सीमा

  • सामान्य वर्ग: 20 से 25 वर्ष 
  • पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष): 20 से 27 वर्ष
  • पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला): 20 से 28 वर्ष
  • एससी, एसटी और ट्रांसजेंडर उम्मीदवार: 20 से 30 वर्ष

बिहार पुलिस में पूर्व संविदा चालक सिपाही रहे उम्मीदवारों को सेवा अवधि के अनुसार छूट दी जाएगी

Bihar Police Vacancy 2025 Physical Requirements: शारीरिक मापदंड

  • पुरुष (सामान्य/पिछड़ा वर्ग): लंबाई 165 सेमी
  • पुरुष (अत्यंत पिछड़ा वर्ग/एससी/एसटी): लंबाई 160 सेमी
  • सभी वर्गों की महिलाएं: लंबाई 155 सेमी
  • पुरुष (सामान्य/पिछड़ा वर्ग): सीना 81 सेमी, फुलाने पर 86 सेमी

Bihar Police Vacancy 2025 Selection Process: चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा (100 अंक, 2 घंटे, बहुविकल्पीय प्रश्न)
  • शारीरिक मापदंड परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • ड्राइविंग टेस्ट
  • मेडिकल परीक्षण
  • जीप, कार, बस और ट्रक चलाने की क्षमता का परीक्षण होगा
  • इसके बाद मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन होगा

शारीरिक दक्षता परीक्षा (पुरुष उम्मीदवार)

  • 1.6 किमी दौड़ 7 मिनट में
  • ऊंची कूद 3 फीट 6 इंच
  • लंबी कूद 10 फीट
  • गोला फेंक (16 पौंड) न्यूनतम 14 फीट

शारीरिक दक्षता परीक्षा (महिला उम्मीदवार)

  • 1 किमी दौड़ 7 मिनट में
  • ऊंची कूद 2 फीट 6 इंच
  • लंबी कूद 7 फीट
  • गोला फेंक (12 पौंड) न्यूनतम 8 फीट
  • ड्राइविंग टेस्ट

Bihar Police Vacancy 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क

  • एससी/एसटी व सभी वर्गों की महिलाएं: 180 रुपये 
  • अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवार :675 रुपये 

यह भी पढ़ें- 11000 से अधिक छात्रों का भविष्य संकट में, West Bengal में स्थगित हुई NEET UG काउंसलिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >