90000 की Salary के लिए झटपट कर लें आवेदन, इस बैंक में निकली जबरदस्त भर्ती

Bank Jobs 2025: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank) ने भर्ती निकाली है. यूनियन बैंक ने वेल्थ मैनेजर (स्पेशलिस्ट ऑफिसर) के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. बैंक की नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है. यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Bank Jobs 2025: यदि आप बैंक की नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank) ने भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए समय रहते आवेदन कर दें. यूनियन बैंक ने वेल्थ मैनेजर (स्पेशलिस्ट ऑफिसर) के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Bank Jobs 2025: 250 पदों पर होगी भर्ती

आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 अगस्त 2025 है. समय रहते आवेदन कर लें. देर से आवेदन करने वालों के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. इस भर्ती के माध्यम से कुल 250 पदों नियुक्ति होगी. 

Bank Jobs 2025: देखें आयु सीमा 

  • आवेदन करने की न्यूनतम आयु: 25 वर्ष
  • आवेदन करने की अधिकतम आयु: 35 वर्ष

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

Bank Jobs 2205: इस नौकरी के लिए योग्यता

उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान और विश्वविद्यालय से MBA, PGDM, PGDBM, PGDBA या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. साथ ही कम से कम 3 वर्ष का संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी होना अनिवार्य है.

Bank Jobs 2025: सैलरी और आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए SC / ST / PwBD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 177 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं अन्य सभी श्रेणियां के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये निर्धारित की गई है. उम्मीदवार का चयन इन पदों के लिए होता है, तो उन्हें सैलरी (Bank Jobs salary) के तौर पर 64820-2340(1)-67160-2680(10)-93960 रुपये भुगतान किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- NIACL AO Result 2025: एनआईएसीएल ने जारी किया रिजल्ट, इस वेबसाइट पर करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >